फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 hundred buses in the program of the Prime Minister

अलीगढ़ः प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 15 सौ बसों से आएंगे लोग

Fri, 17 Sep 2021 09:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
15 hundred buses in the program of the Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोधा के कार्यक्रम में जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों से 1500 बसों से लोग आएंगे। जिला को 1200 और महानगर को 300 बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 6000 से अधिक छोटे वाहन एवं ट्रैक्टर आदि होंगे। बाइक व दूसरे साधन से भी लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन

लोधा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। इसमें अलीगढ़ के अतिरिक्त आगरा मंडल के भी लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पार्टी के नेता एवं जन प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में 1.5 लाख से 2 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋ षिपाल सिंह ने बताया कि अलीगढ़ एवं आगरा मंडल में सात लोकसभा एवं 33 विधान सभा क्षेत्र है। कुछ को छोड़कर अधिकतर विधायक एवं सांसद कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया और प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर भी सोमवार को पहुंच गए हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सहित अन्य नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed