फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 electricity poles fell in the storm and rain

Aligarh News: आंधी-बारिश में बिजली के 15 खंभे गिरे, शहर से गांव तक छाया अंधेरा, पेड़ गिरे, राहगीर हुए घायल

Mon, 02 Jun 2025 02:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:07 AM IST
सार

बारिश से शहर में 33 केवी बिजलीघर धनीपुर, सुदामापुरी, डी सेंटर, भुजपुरा, गूलर रोड, रावण टीला, विक्रम कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, रामघाट रोड, विकास भवन, ओजोन सिटी, सांगवान सिटी, किला रोड और लात ताल में बिजली की लाइनों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिर गईं।

विज्ञापन
15 electricity poles fell in the storm and rain
रामघाट रोड पीएसी के पास आंधी में गिरा पेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 1 जून की शाम को आई आंधी-बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। अंधेरे में इनसे टकराकर कई राहगीर घायल हो गए। जगह-जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिर गईं। अनूपशहर रोड, क्वार्सी बाईपास सहित कई इलाकों में बिजली के 15 खंभे धराशायी हो गए। तीन किलोमीटर लंबी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शहर से देहात तक बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


1 जून की शाम को अचानक मौसम बदल गया। 6.10 बजे आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। लगभग सवा सात बजे आंधी बंद हुई, लेकिन बारिश रूक-रूक कर होती रही। शहर के कई इलाकों में बिजली की लाइनों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरने से और परेशानी बढ़ गई। जिन्हें शटडाउन लेकर हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


धनीपुर, बारहद्वारी, डी-सेंटर, देवी नगला, डोरी नगर और सुरेंद्र नगर में घंटों बिजली प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्र के अंडला, अतरौली और हरदुआगंज के कई गांवों में देर रात तक बिजली गुल रही। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां टूटकर गिरीं पेड़ की शाखाएं

बारिश से शहर में 33 केवी बिजलीघर धनीपुर, सुदामापुरी, डी सेंटर, भुजपुरा, गूलर रोड, रावण टीला, विक्रम कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, रामघाट रोड, विकास भवन, ओजोन सिटी, सांगवान सिटी, किला रोड और लात ताल में बिजली की लाइनों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिर गईं। शटडाउन लेकर इन्हें हटाया जा रहा है।

आंधी-बारिश से शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा है। बारिश में भीगकर बिजली कर्मचारी आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हैंं। कई स्थानों पर खंभे और तार टूट गए हैं। जिसे सही किया जा रह है।-पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता


इन स्थानों पर देर रात तक बिजली रही गुल
जमालपुर, धौर्रामाफी, कनवरीगंज, बारहद्वारी, सराय लवरिया, किला रोड, जौर्राबाग, जीवनगढ़, इकरा फीडर गली नंबर पांच, नगला पटवारी, सुदामापुरी, धोबीवाली गली, शक्ति नगर रघुवीर पुरी, विक्रम कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed