{"_id":"65170cd96225bb023f025179","slug":"15-dengue-patients-found-in-aligarh-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: अलीगढ़ में डेंगू का कहर जारी, मिले 15 मरीज, इलाकों में चली निरोधात्मक कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: अलीगढ़ में डेंगू का कहर जारी, मिले 15 मरीज, इलाकों में चली निरोधात्मक कार्यवाही
Fri, 29 Sep 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:14 PM IST
सार
सजना खैर, पीएसी, सूत मिल बीमा नगर, रामबाग क्वार्सी, इंजीनियर्स कालोनी, नौरंगाबाद, साथा कासिमपुर, नारौली साधु आश्रम, लालडिग्गी, पुरानी चुंगी, जनकपुरी, शहंशाहबाद, विनय नगर, तेली वाली गली किशनपुर, पालीमुकीमपुर में मरीज मिल हैं।
विज्ञापन
डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पिछले चौबीस घंटे में शुक्रवार को जिले में पंद्रह मरीज सामने आए हैं। सुबह सूचना पोर्टल पर अपडेट होने के बाद स्वास्थ्य टीमों ने दौड़ लगा दी और सभी मरीजों व उनके आसपास के घरों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही की।
विज्ञापन
डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ ने देहात में, जबकि एसीएमओ डा.रोहित गोयल ने शहर में पहुंचकर मरीजों के घर व आसपास के घरों में जांच, दवा वितरण, लार्वा निस्तारण, जागरूकता आदि निरोधात्मक कार्यवाही की। इस दौरान टीम गोवली, दताचोरी खुर्द, चमन नगरिया आदि जगह भी गई। जहां बुखार को लेकर सूचनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में मिले मरीज
सजना खैर, पीएसी, सूत मिल बीमा नगर, रामबाग क्वार्सी, इंजीनियर्स कालोनी, नौरंगाबाद, साथा कासिमपुर, नारौली साधु आश्रम, लालडिग्गी, पुरानी चुंगी, जनकपुरी, शहंशाहबाद, विनय नगर, तेली वाली गली किशनपुर, पालीमुकीमपुर।
विज्ञापन