{"_id":"593ed3421126f468578b4594","slug":"14972895611817-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 करोड़ का बजट पास हुआ बोर्ड मीटिंग में, होंगे अनेक विकास का कार्य।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 करोड़ का बजट पास हुआ बोर्ड मीटिंग में, होंगे अनेक विकास का कार्य।
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासकार्यों के लिए 17 करोड़ के प्रस्ताव पास
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2017-18 में विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट पास किया गया। इसमें नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में विकासकार्योें के प्रस्ताव शामिल हैं।
बोर्ड की बजट बैठक में पालिकाध्यक्ष फानूस इकराम ने गत चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर की 95 फीसदी सड़कें बनाई जा चुकी हैं। नगर को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।
युवाओं के खेल को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका क्रीड़ास्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है। कार्य पूर्ण होने के बाद नगर के युवा इसमें अनेक प्रकार के खेल खेल सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पालिका पार्क के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू होने वाला है। इसके टेंडर हो गए हैं। एक करोड़ से ज्यादा लागत पार्क पर आ रही है। सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी भी लगाए गए हैं। बाजारों में स्ट्रीट लाइट और जेनरेटर के माध्यम से रौशन किया गया है।
हर पोल पर एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं। सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत जो वित्तीय सहायता मिलती है, उसका पूरा उपयोग विकास तथा जनहित के कार्यों में किया जा रहा है।
बैठक में ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया, अभियंता निर्माण विभाग विश्वनाथ चटर्जी, लेखाकर प्रेमप्रकाश भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक कपिल कुमार सिंह, चेयरमैन पति इकराम कुरैशी, सगीर अहमद, बारिश कुरैशी, राकेश सेंगर, टीटू यादव, बबलू अंसारी आदि शामिल हुए।