{"_id":"5932fc644f1c1bbf258b4585","slug":"14965136471-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में फायरिंग, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में फायरिंग, एक जख्मी
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में फायरिंग, एक जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में जमीन विवाद के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। झगड़े में फायरिंग भी हुई, जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी गोली लगने से घायल होने पर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार शंकरपुर निवासी किशनपाल सिंह पुत्र ब्रह्मजीत और उनके खेत पड़ोसी किशनपाल सिंह उर्फ बब्बू पुत्र होडिल सिंह के बीच शुक्रवार को खेत की मेड़ जोतने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घायल होने के बाद एक पक्ष की ओर से देर शाम पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन रात में दूसरे पक्ष की ओर से भी किशनपाल सिंह उर्फ बब्बू की जांघ में गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली।
घायल को कोतवाली हाथरस जंक्शन लाया गया। जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा गया। अब पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई। इसके आधार पर दोनों पक्षों के नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिवत रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---------