फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पोखर में डूबकर किशोर की जान गई

पोखर में डूबकर किशोर की जान गई

Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पोखर में डूबकर किशोर की जान गई
पोखर में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस्र)

थाना क्षेत्र के गांव बिसावर में शनिवार की सुबह भैंस चरा रहे एक किशोर की पोखर में डूबकर मौत हो गई। किशोर पोखर में भैंस को पानी पिलाने के लिए गया था, लेकिन भैंस के साथ ही पोखर के अंदर बनी दलदल में समा गया।

साथ गए उसके चचेरे भाई ने शोरगुल मचाते हुए घर जाकर परिजनों को बताया तो परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक किशोर का शरीर पानी पर उतराता दिखाई दे गया। कुछ लोगों ने उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे होश नहीं आया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा भी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बा बिसावर निवासी वीरी सिंह सविता का 14 वर्षीय पुत्र अरुण अपने छोटे चचेरे भाई शुभम के साथ शनिवार की सुबह करीब 10 बजे भैंस चराने के लिए नगला मदारी के समीप कच्चे रास्ते पर पड़ने वाली पोखर के पास गया था। भैंस पानी पीने के लिए पोखर में घुस गई। अरुण भी भैंस के साथ पोखर में घुस गया। पोखर के काफी गहरी होने और अंदर कीचड़ होने के कारण अरुण पोखर में डूबने लगा। मृतक अरुण के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता दिल्ली में रहकर पल्लेदारी करते है। वीरी सिंह के मात्र दो संतानें थीं, जिनमें अरुण और उसकी एक बहन है, जो गांव में अपने अन्य परिजनों के साथ रहते थे। अरुण अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजन सदमे की हालत में हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। अरुण की मौत से कस्बे में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed