{"_id":"5932de5f4f1c1b933b8b4595","slug":"149650596210-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र हत्याकांड में पूर्व विधायक व अन्य की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पेंद्र हत्याकांड में पूर्व विधायक व अन्य की पेशी
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पेंद्र हत्याकांड में पूर्व विधायक व अन्य की पेशी
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा और बसपा समर्थकों के बीच हुए झगड़े में गोली लगने से बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की मौत के मामले में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और अन्य आरोपियों की शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेशी हुई। पूर्व विधायक को कानपुर और सहपऊ ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता एवं अन्य आरोपियों को फतेहपुर जेल से यहां लाकर पेश किया गया। इस दौरान पूरे दिन न्यायालय परिसर में सरगर्मी रही।
गौरतलब है कि हत्या के इस मामले में छह आरोपियों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि सुरक्षा कारणों से पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल को कानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता फतेहपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इन दोनों को वहीं से पुलिस हिरासत में यहां से लाया गया, जबकि अन्य सभी जेल में निरुद्ध आरोपियों को अलीगढ़ जेल से यहां लाकर सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। ज्ञात रहे कि सीजेएम न्यायालय ने इन सभी की कस्टडी रिमांड करने के बाद आरोप पत्र सत्र परीक्षण के लिए सेशन न्यायालय में 13 जून की तारीख निर्धारित की गई है, जिससे न्यायालय में आरोपों का सत्र परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
अब देवेंद्र के बेटे ने जताई हत्या की आशंका
पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र रजत अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि शनिवार को उनके पिता और ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता की न्यायालय में पेशी के दौरान पूर्व मंत्री रामवीर के भाई रामेश्वर उपाध्याय 12-14 अन्य असामाजिक तत्वों के साथ असलहे आदि लेकर न्यायालय परिसर में आए। रजत का आरोप है कि रामेश्वर ने साथ आए हथियार बंद लोगों की मेरे पिता, भाई और अन्य की ओर इशारा करते हुए पहचान कराई। रजत ने आशंका जताई है कि यह लोग मेरे पिता और भाई की हत्या के इरादे से वहां पहुंचे थे, लेकिन न्यायालय परिसर में पुलिस की चौकसी के चलते वह किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके। यह जानकारी पेशी के दौरान उनके पिता ने न्यायालय को भी दी, जिस पर न्यायालय ने जेल अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के संबंध में आदेशित किया है। रजत का कहना है कि रामेश्वर उन पर दो बार जानलेवा हमला करवा चुके हैं। उपाध्याय परिवार उनके परिजनों की हत्या कराने की योजना बना रहा है। अगर उनके और उनके परिवार के साथ कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री के परिजनों की होगी।