फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   144 Covid positive found in Aligarh today

अलीगढ़ में बढ़ रहा कोरोना प्रसार, आज 144 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
144 Covid positive found in Aligarh today
कोरोना वायरस का कहर जारी है। 78 युवाओं सहित 144 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। यह एक दिन का दूसरी सर्वाधिक संख्या है। एक दिन पहले ही सर्वाधिक 151 मरीज चपेट में आए थे। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3878 तक पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1232 है। आज 96 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 144 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 78 युवा एवं 59 महिलाएं हैं। संक्रमितों में 10 मंडाला के, 6 सरायमान सिंह के, 6 खिरनीगेट पुलिस चौकी कृष्णापुरी के, 5 मसूदाबाद, 5 विक्रम कॉलोनी, 5 जेएनएमसी, 5 सुनारन छर्रा, 4 स्वर्ण जयंती नगर, 3 रॉयल होम्स, 3 पिपली और 38 वीं पीएसी के दो हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल या घरों में आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क के लोगों का नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक की मौत की चर्चा
अलीगढ़। आगरा विकास प्राधिकरण में तैनात एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस की चपेट में आया था और अलीगढ़ में ही रहकर उपचार करा रहा था। बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने मृत्यु के बारे में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed