फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   142 caught traveling without tickets in trains

ट्रेनों में बिना टिकट सफर करते 142 पकड़े

Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
142 caught traveling without tickets in trains
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती टीम। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ व टूंडला रेल खंड के अधिकरियों ने मंगलवार को ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 142 लोग बिना टिकट पकड़ में आए। जिनसे 1.42 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बिना टिकट मिले 274 महिलाओं व बच्चों का मौके पर ही टिकट बनाया गया।
विज्ञापन

टूंडला डीटीएम, एटीएम, सीएमआई के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि 274 लोगों से किराये के रूप में 2.15 लाख रुपये वसूल किए गए, जबकि मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट पकड़े गए 142 यात्रियों से 1.42 लाख रुपये वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर अप और डाउन लाइन की 20 ट्रेनों में चेकिंग की गई थी। इस दौरान यात्रियों में खलबली मच गई और वे ट्रेन से उतरकर भागने लगे, जिन्हें आरपीएफ और जीआरपी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सबसे पहले कालका मेल व अंत में टूंडला से दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग की गई। टीम में आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा, सीआईटी राम अवतार मीना, तपेश गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed