{"_id":"5cb244acbdec22141f00fbf2","slug":"141555186860-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा में गर्मी भी दिखाएगी तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा में गर्मी भी दिखाएगी तेवर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नुमाइश मैदान में रविवार को होने वाली भाजपा की जनसभा के दौरान गर्मी भी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक इस सीजन में पहली बार अप्रैल में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हालांकि सभा स्थल पर पंडाल बनवाया गया है लेकिन वह भीषण गर्मी से बचाने में कितना कामयाब होगा, यह रविवार को ही पता चलेगा।
चर्चा इस बात की भी है कि रैली में लोगों की मौजूदगी पर भी गर्मी असर दिखा सकती है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। दोपहर में सबसे ज्यादा तेज धूप होती है। भाजपा की जनसभा का समय दोपहर 2.20 है। यह वह समय है जब धूप अपने सबसे तल्ख तेवर दिखा रही होगी। ऐसे में रैली में आने वाले लोगों को गर्मी से निपटना भी एक चुनौती होगी।