{"_id":"5c40de01bdec227342744c2e","slug":"141547755009-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की आहट से विभाग चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की आहट से विभाग चौकन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्वाइन फ्लू की आहट से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को उनके यहां आने वाले मरीजों में स्वाइन फ्लू संभावित मरीजों की मौजूदगी को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही इसकी जांच आदि के लिए किट और अन्य जरूरी दवाओं को अपने यहां रखने के लिए कहा गया है।
अलीगढ़ में अभी तक स्वाइन फ्लू का पुष्ट मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन डाक्टर अपनी ओर से एहतियात बरत रहे हैं। यह सूअरों से फैलने वाला रोग है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का फोकस उन इलाकों में ज्यादा है, जहां पर इनका पालन होता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी ओर से भी संभावित मरीजों को लेकर चौकसी बरत रही है।