{"_id":"5c2fba74bdec22532f13e7aa","slug":"141546631796-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक शांत रहेगा महाबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक शांत रहेगा महाबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पिछले शनिवार से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान अब दो दिन नहीं चलेगा। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि दो दिनों तक नगर निगम मलबा हटाने का काम करेगा।
इसके बाद अभियान दोबारा से शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से इन दो दिनों में सड़क व फुटपाथों से स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटवाने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम ने जहां-जहां अपनी जमीन के चिन्ह लगाए हैं, वहां अभियान चलना है।
नुकसान से बचने के लिए लोगों को स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लेने चाहिए। अन्यथा की स्थिति में उन्हें जबरन तुड़वा दिया जाएगा। जिन स्थानों पर अभियान चला है, व्यापारी वहां दोबारा से अतिक्रमण लगाने की कोशिश बिल्कुल न करें, अन्यथा चालान एवं जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे व्यापारी
प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का खौफ इस समय हावी है। अभियान के दौरान तोड़फोड़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए व्यापारी एवं आम लोग स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को रेलवे रोड, सासनीगेट, दुबे का पड़ाव, महावीर गंज समेत अन्य इलाकों में ऐसे नजारे आम रहे।