{"_id":"5b26b9884f1c1b6d4d8b7037","slug":"141529264520-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों का एलान, नहीं करेंगे जुलाई में खाद्यान्न का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों का एलान, नहीं करेंगे जुलाई में खाद्यान्न का उठान
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश और आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जुलाई महीने का खाद्यान्न कोटेदार नहीं उठाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कोटेदारों को डोर टू डोर सप्लाई नहीं मिलने, खाद्यान्न आवंटन में लगातार शिकायतों के बाद घटतौली जारी रहने के विरोध में ये फैसला किया गया है।
पूरे प्रदेश के कोटेदार इस आह्वान में एकजुट हो रहे हैं। इससे पूर्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य कोटेदार गुजरी 5 और 6 जून को विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसमें राशन वितरण बंद कर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया था।
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल और जिला महासचिव उमाकांत सिंह ने कहा है कि 21 जून से आवंटित खाद्यान्न का उठान नहीं किया जाएगा। आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष मूलचंद्र लोधी ने भी खाद्यान्न कोटा नहीं उठाने का आह्वान किया है।