फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एआरएम बुद्ध विहार जबरन भेजना चाहते हैं मेडिकल छुट्टी पर...

एआरएम बुद्ध विहार जबरन भेजना चाहते हैं मेडिकल छुट्टी पर...

Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एआरएम बुद्ध विहार जबरन भेजना चाहते हैं मेडिकल छुट्टी पर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार की कार्यप्रणाली के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारियों के स्वर लगातार मुखर होते जा रहे हैं। गुरुवार को संविदा कर्मियों ने रिश्तेदारी के दबाव में एआरएम पर उन्हें रूट ऑफ करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की। वहीं इसके दूसरे दिन एसी बस पर तैनात महिला परिचालक व डिपो में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने भी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

सासनी गेट की रहने वाली जीतू शर्मा रोडवेज की एसी अनुबंधित बस यूपी 81 बीटी 3964 पर परिचालक के पद पर तैनात हैं। वह अपने पिता मनोहर लाल शर्मा के स्थान पर मृत आश्रित के रूप में नौकरी कर रही हैं। महिला परिचालक का आरोप है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह षड्यंत्र के तहत उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला परिचालक ने बताया कि उससे जान बूझकर आठ घंटे के स्थान पर 12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। रात को उसे 12 बजे के करीब वर्कशॉप पर छोड़ा जाता है। यहां से वह कैश के साथ अपने घर जाती हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि सूर्य ढलने से पहले ही महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से छुट्टी दे दी जाएगी। साथ ही महिला कर्मचारियों से आठ के स्थान पर छह घंटे काम लेने की स्पष्ट गाइड लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला परिचालक के अनुसार इस संबंध में कई बार एआरएम से समय निर्धारित करने की मांग की, लेकिन उन्होंने हर बार महिला को बुरी तरह लताड़कर भगा दिया।

वर्कशॉप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात कश्मीरी देवी का आरोप तो और भी गंभीर है। बकौल कश्मीरी देवी एआरएम बुद्ध विहार ने जान बूझकर उसकी ड्यूटी रसूलाबाद स्थित बस स्टैंड पर लगा दी। यहां न तो पानी की व्यवस्था थी और न बिजली की।

यहां तक कि ड्यूटी समय पर उसकी सुरक्षा के लिए भी कोई साथी नहीं था। एआरएम ने उसकी अकेले ही यहां तैनाती कर दी। यहां से वह बीमार हो गई और उसे दिमागी परेशानी हो गई। पिछले कई माह से उसका इलाज चल रहा है। अब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उसे जबरन मेडिकल पर घर भेजना चाहते हैं।


दोनों महिलाओं कर्मचारियों के आरोप निराधार हैं। परिचालक एक दिन ड्यूटी करने के बाद दूसरे दिन छुट्टी मांगती हैं जो कि संभव नहीं है। साथ ही कश्मीरी देवी ड्यूटी के समय आफिस में सो जाती हैं। इसकी शिकायत कई बार बाबुओं ने की है। दोनों को ठीक तरह से ड्यूटी करने की चेतावनी दी तो उन्होंने आरोप लगा दिए।
योगेंद्र प्रताप सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed