{"_id":"5afde9394f1c1bd3408b6192","slug":"141526589753-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि चौहान हत्याकांड में इमरान की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशि चौहान हत्याकांड में इमरान की जमानत खारिज
Updated Fri, 18 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
आईपीएल के सट्टे का बुकी सेंटर चलाने में खुद के घर से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष नौरीन खान के बेटे इमरान उर्फ बंटी की जमानत शशि हत्याकांड में खारिज हो गई है। सत्र न्यायाधीश पीके सिंह के न्यायालय से इमरान की जमानत खारिज की गई है।
वाकया 26 नवंबर 2017 की देर शाम का है, जब पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा.जयवीर सिंह के करीबी शशि चौहान की नई बस्ती में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या के मूल में पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का विवाद बताया गया था। जिसमें तीन आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके थे।
अब पिछले पखवाड़े क्रिश्चियन कॉलोनी में पुलिस ने आईपीएल के बुकी सेंटर पर छापा मारकर इमरान उर्फ बंटी सहित सात लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। बाकी को जमानत मिल गई, मगर इमरान के खिलाफ पुलिस ने शशि की हत्या में नामजद आरोपियों को आर्थिक मदद का आरोप लगाकर साजिश का आरोपी बताया था। इसके चलते इमरान की ओर से सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई। डीजीसी डॉ. अबसार किदवई के अनुसार इमरान की जमानत खारिज कर दी गई है।