फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रमजान के लिए नगर निगम ने कमर कसी

रमजान के लिए नगर निगम ने कमर कसी

Thu, 17 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रमजान के लिए नगर निगम ने कमर कसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रमजान पर बेहतर व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। बुधवार को नगर आयुक्त ने ईदगाह कमेटी और जामा मस्जिद कमेटी के सुझावों को सुना और भरोसा दिलाया कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था होगी।

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सहरी में 2:30 से 4:30 और इफ्तार में 5 बजे से 7 बजे तक पानी की आपूर्ति मिलेगी। सुबह 7 बजे से 10 बजे और शाम को तीन बजे से 6 बजे के बीच सफाई होगी।
विज्ञापन


30 दिन नगर निगम का कंट्रोल रूम तैयार रहेगा। इसके अलावा 150 सफाई कर्मचारी, 30 अधिकारियों की टीमें रमजान में शहर की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगी। साथ ही शहर के धार्मिक स्थल और रास्तों पर भी सफाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ईदगाह कमेटी के सदर हाजी सफुआ पहलवान, हाजी राशिद, गुलज़ार अहमद व यासीन पेंटर से अपने कार्यालय में विचार-विमर्श कर रमजान पर उनके सुझावों को जाना।


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम कंट्रोल रूम 27 मई से रमजान समाप्त होने तक निरंतर कार्यशील रहेगा।

ईदगाह सदर हाजी सफुआ पहलवान ने कहा कि 38 साल में 18 ईद और 18 बकरीद अभी तक उनके द्वारा करायी गई हैं और सभी में नगर निगम ने बेहतरीन काम किया है इस साल भी नगर निगम और ईदगाह कमेटी मिलकर अच्छा कार्य करेंगे।

बैठक में गुलजार अहमद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, महाप्रबंधक शैलेंद्र पाठक, कर अधीक्षक अजीत राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed