{"_id":"5af7483c4f1c1be9408b4dce","slug":"141526155324-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल एवं मिट्टी से सनी रोडवेज की बसें भर रही फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल एवं मिट्टी से सनी रोडवेज की बसें भर रही फर्राटा
Updated Sun, 13 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
परिवहन निगम के अधिकारियों के आदेश के बाद भी चालक परिचालक गंदी बसों को ही लेकर सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे ही एक सीनियर सिटीजन ने गांधी पार्क बस अड्डे पर हाथरस से आई रोडवेज बस की लिखित शिकायत की है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित गंगापुर सिटी के कमला हॉस्पिटल के निकट रहने वाले केपी रावत शनिवार को सुबह 11:06 बजे हाथरस डिपो की अनुबंधित बस यूपी 86 टी 2540 में अलीगढ़ के लिए सवार हुए।
उन्होंने बताया कि बस की किसी भी खिड़की का कांच ऐसा नहीं था जो कि साफ हो। गंदे शीशे से बाहर देखने के कारण उनकी आंखों को काफी परेशानी हुई।
उन्होंने परिचालक से इस संबंध में शिकायत भी की, लेकिन उसने कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया। बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह ने उनकी शिकायत को अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब जाकर वह आगे के लिए रवाना हुए।