{"_id":"5af2104b4f1c1b042e8b7c17","slug":"141525813323-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन-चुन कर होगी कठोरतम कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुन-चुन कर होगी कठोरतम कार्रवाई : डीएम
Updated Wed, 09 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि एएमयू प्रकरण में जिन जिन लोगों ने बवाल मचाया है उन सभी के खिलाफ कठोर से कठोरतम कार्रवाई होगी।
एक-एक घटना की रिकार्डिंग, जांच में मिल रहे साक्ष्य के आधार पर कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। उपद्रवी आने वाले कई साल तक अपनी करनी का फल भुगतेंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले चैन से नहीं रह पाएंगे।
फेसबुक, व्हाटस एप पर एएमयू प्रकरण को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भी कार्यवाही की जद में आएंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि 2 से 8 मई तक जो भी विवाद हुआ है उससे प्रशासन सख्त होने पर मजबूर हुआ है। कानून व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं होगा।