{"_id":"5ae4e4284f1c1ba0098b6f5a","slug":"141524950056-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय प्रबंधन से ही आगे बढ़ सकते हैं विद्यार्थी : डॉ. बीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय प्रबंधन से ही आगे बढ़ सकते हैं विद्यार्थी : डॉ. बीना
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएस कॉलेज के सभागार में डीएस बाल मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की सोच को शिक्षाविदें ने अपने अनुभव से मजबूती दी। उनके मन में उठ रहे विचारों को समझने के बाद उन्हें संतोषजनक उत्तर दिए गए।
विद्यार्थियों में चहुंमुखी विकास के लिए डीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अंजना बंसल की अगुवाई में तीन दिवसीय काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दूसरे दिन सभागार में करीब 450 विद्यार्थियों की मौजूदगी में डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. बीना अग्रवाल ने कहा कि समय प्रबंधन ही किसी को भी आगे ले जा सकता है। यह हुनर जिसके पास आ गया, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को नई विधि से पढ़ने और सवाल का जवाब देने के मंत्र बताए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समय प्रबंधन और पढ़ने के नए तौर-तरीके को हमेशा अपनाना चाहिए। इस मौके पर धर्म समाज सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, डॉ. अंजना बंसल, डीएस बाल मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति गोविला आदि मौजूद रहीं।