{"_id":"5aa2eddb4f1c1ba2758b495f","slug":"141520627163-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में फजीर् ड्क्टरों की धर पकड़ को पहुंचे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में फजीर् ड्क्टरों की धर पकड़ को पहुंचे भाजपा नेता
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फर्जी डॉक्टरों की धर पकड़ के लिए शुक्रवार को भाजपा नेताओं का दल अस्पताल पहुंच गया। उनके आने की आहट पाकर फर्जी डॉक्टर वहां से खिसक लिए। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने जल्द ही ऐसे लोगों की धरपकड़ करने के लिए आंदोलन का एलान किया है।
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ को इमरजेंसी में उपचार कराने गए मरीज ने बताया कि उसे बहार से दवाएं खरीदने के लिए कहा गया है जो कि करीब 1500 रुपये की हैं।
यह बात सुनकर राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ का माथा ठनका और उन्होंने मरीज से पूछा कि किसने दवा खरीदने की कहा है तो बताया इमरजेंसी के डॉक्टर ने कहा है कि यह दवाएं बाहर इसी दुकान पर मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने मरीज से कहा कि वह दवा नहीं खरीदे इमरजेंसी पर ही मिले। इमरजेंसी पर जब कथित डॉक्टर ने पूछा कि दवाएं कहा हैं तो मरीज के मुंह से निकल गया कि चीफ साहब आ रहे हैं। इस बात को सुनते ही वह कथित डॉक्टर और उसके दो साथी वहां से भाग गए। जब राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ वहां पहुंचे तो वह लोग भाग चुके थे।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया था। दर असल अस्पताल के बाहर कुछ मेडिकल स्टोर वाले अपने एजेेंट अस्पताल में छोड़ देते हैं जो मरीजों को उनके यहां से दवाएं लिखते हैं। अब ऐसे लोगों की धरपकड़ को अभियान छेड़ा जाएगा।
स्वतंत्रता सेनानी वार्ड की मरम्मत का काम शुरू
जिला अस्पताल परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में मरम्मत आदि के लिए धन आने के बाद काम शुरू हो गया है। पहले इस वार्ड की मरम्मत आदि स्वतंत्रता सेनानी संगठन स्वयं कराता था, लेकिन अब शासन से धन स्वीकृत किया गया है। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार के लोगों ने शासन को पत्र लिखा था।