{"_id":"5a91ce4f4f1c1b641f8b7953","slug":"141519504975-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने परखा ग्रामीण क्रिकेटरों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने परखा ग्रामीण क्रिकेटरों का हुनर
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखारने को दैनिक अमर उजाला द्वारा कराई जाने वाली ग्रामीण टी-20 क्रिकेट लीग के लिए शनिवार को स्वर्ण जयंती नगर स्थित अत्री क्रिकेट अकादमी में 15 से 19 वर्ष तक के युवा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। सायं पांच बजे तक चले ट्रायल के दौरान अलीगढ़, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद जनपद से आए 315 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए ट्रायल के लिए युवा सुबह से ही आना शुरू हो गए थे। पूर्व क्रिकेटर रिजवान खान, रजत चौधरी एवं शारिक उस्मानी की देखरेख में हुए ट्रायल में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना हुनर दिखाया और चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख चयनकर्ता भी हैरान थे। कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर से चयनकर्ताओं को बहुत प्रभावित किया। पहले राउंड के बाद 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद इनमें से 45 खिलाड़ी चुनकर तीन टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी। चयन के बाद जो तीन टीमें बनी हैं उनके मालिक होंगे, निहार मीरा मांटेसरी स्कूल, राघव ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल। इस अवसर पर चौधरी नरेंद्र मालव, अजय शर्मा, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
--------------------
मेरा सपना एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलना है। दैनिक अमर उजाला ने मुझे इसके लिए एक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मुहैया कराया है। इसके लिए मै उनका शुक्रगुजार हूं।
अनिकेत चौधरी, छर्रा
मै बचपन से ही सचिन तेंदुलकर का फैन हूं और उन्हीं की तरह खेलने की कोशिश करता हूं। अमर उजाला की प्रतियोगिता में यदि मुझे मौका मिला तो मै अपनी प्रतिभा दिखा दूंगा। धन्यवाद अमर उजाला
हिमांशु शर्मा, नौरंगाबाद
सबसे पहले मैं दैनिक अमर उजाला को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। इसका मुझे लंबे समय से इंतजार था। इसी मौके को पाने के लिए मैं मथुरा से यहां आया हूं।
हितेश कुमार, गांव मनीना बालू राया, मथुरा
मै वूमेंस क्रिकेट में नाम कमाना चाहती हूं। टीम इंडिया की कप्तान मिथाली राज की फैन हूं और उन्हीं की तरह एक दिन टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तान बनना चाहती हूं। हम जैसे युवाओं को मौका देने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद।
निवेदिता राजपूत, भमोला, अलीगढ़
पहले चरण में बनी तीन टीमें
टीम नंबर-1:कृष्णा इंटरनेशनल
-99 नंबर जर्सी वाले हेमंत अत्री,102 विकास कुमार, 51 सुबोध कुमार, 65 कृष्ण कुमार, 264 वंश कुमार, 79 हिमांशु कुमार, 08 अर्पण, 66 दिवेश कुमार, 46 रेहान अजीम, 05 अनिकेत चौधरी, 237 हितेश पांडे, 271 तरुण उपाध्याय, 230 नवीन गौड़, 296 हिमांशु कौशिक, 241 दीपक चौहान।
टीम नंबर-2:राघव ग्रुप ऑफ एजूकेशन
-97 नंबर जर्सी वाले महेंद्र कुमार-कप्तान, 78 अनुज राजपूत, 96 राहुल गौरव, 297 गौरांग, 289 हिमांशु सारस्वत, 294 निखिल शर्मा, 33 अभिनय-विकेट कीपर, 36 प्रभुदयाल, 40 शुभम तौमर, 88 अभिषेक कुमार, 86 संदीप कुमार, 265 आदर्श पांडेय, 247 चंद्र मोहन, 223 लोकेश कुमार, 201 अजय कुमार, 262 सुमित।
टीम नंबर-3: निहार मीरा मांटेसरी स्कूल
-108 नंबर जर्सी वाले केशव शर्मा, 115 प्रकाश कुमार, 56 राज भारती, 243 . अचल अडोल, 286 विवेक चंदनिया, 350 माधव जादौन,
95 दर्शप्रीत सिंह, 64 विवेक शर्मा, 98 आशुतोष सिंह, 235 मोहित पाल, 261 कुलदीप सैनी, 90 मोहित सिंह, 257 रवि कुमार, 295 सुहैल खान, 315 आदित्य बुमराह, 255 तरुण शर्मा।