{"_id":"59eba95e4f1c1bdb538b886e","slug":"141508616542-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में गो कशी कर रहे लोगों को पब्लिक ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में गो कशी कर रहे लोगों को पब्लिक ने खदेड़ा
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी कर रहे लोगों को पब्लिक ने खदेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
तहसील क्षेत्र के गांव कलियानपुर रानी स्थित जय देवी इंटर कॉलेज के पास जंगल में कुछ लोगों ने शनिवार देर शाम गोकशी की कोशिश की। पब्लिक ने गोकशों को खदेड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गाय का घायल अवस्था में उपचार कराया जा रहा है।
शनिवार शाम करीब सात बजे कलियानपुर रानी के जंगलों में जय देवी इंटर कॉलेज के निकट कुछ लोग गाय को काट रहे थे। गाय के रंभाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग उधर पहुंचे तो गोकश उन्हें देखकर भागने लगे।
सूचना पर भाजपा के मंडल महामंत्री मास्टर यज्ञपाल सिंह भी तमाम लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने गोकशों का काफी दूर तक पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आए। गंभीर रूप से घायल हुई गाय का उपचार कराया जा रहा है। बरला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।