फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महादानियों का शतक, 102 ने किया रक्तदान

महादानियों का शतक, 102 ने किया रक्तदान

Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
महादानियों का शतक, 102 ने किया रक्तदान
महादानियों का शतक, 102 ने किया रक्तदान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अमर उजाला और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में 102 महादानियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान के संबंध में बनी भ्रांतियों को दूर करने और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगातार रक्तदान में सक्रिय रहने वाली सामाजिक संस्थाओं को श्रीमती सुनहरा देवी वेलफेयर सोसायटी के धीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अमर उजाला की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, प्रदीप पेंटर, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग कुमार राजवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक संजीव राजा ने कहा कि यह बहुत अच्छा संकेत है कि जहां पहले रक्तदान के लिए बहुत कम लोग आगे आते थे, अब अधिक संख्या में लोग आ रहे हैं। विधायक अनिल पाराशर ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल ने कहा कि किसी की जिंदगी को बचाने से बेहतर परोपकार कोई नहीं है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि शरीर का रक्त उत्पादन करने का सिस्टम सक्रिय होता है। दीन दयाल संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने कहा कि जो लोग यहां रक्तदान करने आए हैं, वे सभी सम्मान और बधाई के पात्र हैं। यह भी बेहद खुशी की बात है कि रक्तदान के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग कुमार राजवंशी ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और इसके महत्व के संबंध में बताया। मानव उपकार से जुड़े और स्वास्थ्य विभाग को लंबी सेवाएं दे चुके मो. फैज ने चार दशक पहले रक्तदान को लेकर स्थिति और अब आई जागरूकता के स्तर के संबंध में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी विचार व्यक्त किए
पर्यावरणविद् सुबोेध नंदन शर्मा, ज्ञान महाविद्यालय के डॉ. ललित उपाध्याय, अहिंसा फाउंडेशन के राकेश सक्सेना, कवि वतन शहजादा, सलमानी एकता मंच के वसीम अहमद सलमानी।

जीवन रेखा एप के विषय में बताया
अलीगढ़। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने जीवन रेखा एप के विषय में जानकारी दी। इस एप के माध्यम से मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर ब्लड ग्रुप डालते ही ब्लड की उपलब्धता आदि विवरण प्राप्त हो जाता है। जिससे संबंधित ब्लड मिलने में आसानी रहती है।

इन संस्थाओं को मिला सममान
बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी के अमृत सिंह, श्रीमती सुनहरा देवी वेलफेयर सोसायटी के धीरेंद्र कुमार सिंह, एचडीएफसी बैंक अलीगढ़ के सुशील कुमार शर्मा, उड़ान सोसायटी से ज्ञानेंद्र मिश्रा, अलीगढ़ हेल्प लाइन से राज सक्सेना, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब से राजीव माहेश्वरी, संजय माहेश्वरी, एलआईसी से यदुवंश सहाय, कुलश्रेष्ठ महासभा से डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, संत कृपाल आश्रम, सत्यमन सेवा संस्थान से अजय सिंह, गोपाल कृष्ण हरि, नागरिक चेतना समिति से अशोक शर्मा जेल रोड, शिवदत्त शर्मा (चूहरपुर, गभाना), भारत विकास परिषद, बैंक ऑफ बड़ौदा से एसके मल्होत्रा आदि।

रक्तदान कर प्रखर बंसल ने मनाया जन्मदिन
शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल के बेटे प्रखर बंसल का रविवार को 19 वां जन्मदिन था। जब उन्हें अमर उजाला के रक्तदान शिविर के विषय में पता लगा, तो वह रक्तदान करने आए। प्रखर बंसल ने कहा कि जन्मदिन का इससे अच्छा आयोजन और कोई नहीं हो सकता कि मेेरा रक्त चार अन्य लोगों के काम आएगा।


यह भी रहे मौजूद
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र पाल सिंह, युवा भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा, आमिर रशीद, अमानुल्लाह खां तनु, नाजिम, शारिक, रियाज, ब्लड बैंक से यतिंद्र सिंह, केशपाल सिंह, विनोद, खुशबू, निरंजन, प्रीती गुप्ता, नवीन शर्मा, मंजू शर्मा, संजय शर्मा, गगन उपाध्याय, केके शर्मा आदि।

यह रिकार्ड इनके नाम रहे
इस आयोजन में हरवंश सिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसी तरह 33वीं बार रक्तदान कर एलआईसी के सहायक प्रशासनिक अधिकारी यदुवंश सहाय ने सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed