फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रधान के हत्या आरोपी पूर्व प्रधान समेत चार गए जेल

प्रधान के हत्या आरोपी पूर्व प्रधान समेत चार गए जेल

Fri, 21 Jul 2017 01:38 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के हत्या आरोपी पूर्व प्रधान समेत चार गए जेल
प्रधान के हत्या आरोपी पूर्व प्रधान समेत चार गए जेल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अतरौली। थाना पालीमुकीमपुर के गांव बहोना कोटरा के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान विनोद कुमारी, उसके पति पुष्पपाल, देवर गुड्डू व रनवीर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया है। तीनों पुरुष आरोपियों के पास से पुलिस को तीन तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए थे। इन आरोपियों पर हत्या के अलावा दफा 25 का भी मुकदमा थाना पालीमुकीमपुर में दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरदोई स्थित श्रेयस ग्रामीण बैंक से बहोना कोटरा के प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू चौधरी अपने पिता साहब सिंह के साथ बुलेरो कार से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कार सवार 6-7 हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। इससे उनकी मौत हो गई। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर पूर्व प्रधान विनोद कुमारी के देवर सत्यवीर की भी मौत हो गई थी। पब्लिक ने चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, साथ ही आरोपियों की बुलेरो गाड़ी को फूंक दिया था। मौके पर डीआईजी, एसएसपी राजेश पांडेय समेत तमाम आला अफसर पहुंचे थे। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
दो हत्याओं के बाद गांव बहोना कोटरा में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव के ज्यादातर लोग प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष से जुड़े थे। दोनों ही पक्षों के लोगों की मौत हुई है। इससे दोनों पक्षों के समर्थकों में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गांव में पीएसी और पुलिस तैनात है।
------------------
दूसरे दिन बैंक में डरे सहमे पहुंचे लोग
हरदोई की बैंक के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या से लोग दहशत में रहे। गुरुवार को लोग बैंक में लेनदेन के लिए पहुंचे तो उनमें एक चुप्पी सी थी। बेहद डरे सहमे थे। बैंक और उसके आसपास दिन भर लोग बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड की ही चर्चा करते रहे।
-----------
दोबारा एक्सरे में सत्यवीर के शरीर में मिली गोली
प्रधान देवेंद्र सिंह का पोस्टमार्टम तो बुधवार को ही हो गया था। उसके शरीर में दो गोलियां मिली थीं। रात में ही परिजन ले गए थे, लेकिन दूसरे मृतक सत्यवीर का पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ। पांच घंटे तक पोस्टमार्टम चला। गोली ढूंढने के लिए डॉक्टरों ने दोबारा एक्सरे कराया। सत्यवीर के शरीर में चार गोलियां मिली हैं। तीन गोलियां आरपार हो चुकी थी, जबकि एक गोली की तलाश में दोबारा एक्सरे कराया गया था।
बहन की ससुराल में हुआ सत्यवीर का अंतिम संस्कार
गुरुवार को सत्यवीर की पत्नी सुधा देवी, मां सूरजवती, दोनों शादीशुदा बहनें एवं चार बच्चे अंजली, प्राची, दीक्षा, विवेक समेत कई अन्य रिश्तेदार एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी देहात वहां मिले। इन परिजनों ने कहा कि उनकी भी एफआईआर लिखी जाए। थानेदार को तहरीर दी थी, लेकिन थानेदार ने तहरीर लेने से इनकार करते हुए कह दिया कि बड़े अधिकारियों से जाकर मिलो। एसपी देहात ने इस पर एसएसपी परिजनों की बात कराई। परिजनों ने एसएसपी से पूछा कि गांव में शव ले जाएं कि नहीं? इस पर एसएसपी ने कहा कि गांव में माहौल खराब है, इसलिए अन्य कहीं भी शव ले जाना चाहें वहां के लिए पूरी सुरक्षा दी जाएगी। सत्यवीर की बहन कुसुमा ने अपने गांव रायपुर दलपतपुर थाना अतरौली शव ले जाने की बात कही। इस पर पुलिस सुरक्षा में शव रायपुर भेजा गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देना उसे देखा जाएगा।
शीशपाल की हत्या के बाद से गांव छोड़े था परिवार
देवेंद्र पक्ष के शीशपाल के पांच साल पहले हुई हत्या के बाद से सत्यवीर का परिवार गांव छोड़ चुका था। इसी बात से गांव वालों में भी आक्रोश है कि लंबे समय से गांव छोड़ने के बावजूद सत्यवीर के परिवार ने प्रधान देवेंद्र की हत्या की। यही बात अंतिम संस्कार को लेकर सामने आई। एसएसपी ने भी कहा कि जब लंबे समय से परिवार गांव से नाता तोड़ चुका है तो महज अंतिम संस्कार करने के लिए शव गांव ले जाने से माहौल और बिगड़ेगा।

------------------
प्रधान संगठनों में शोक की लहर
अतरौली। गांव बहोना कोटरा के प्रधान देवेंद्र सिंह की हत्या के बाद प्रधान संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिजौली ब्लॉक पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ मुन्नालाल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान प्रधान संतोष कुमार शर्मा, अवधेश उपाध्याय, जुगेंद्र गोरा, गौतम तिवारी, सत्यपाल सिंह, ओमवीर सिंह, गुलाब सिंह, शैलेंद्र पचौरी, हरप्रसाद आदि थे। उधर, ब्लॉक अतरौली में अध्यक्ष राजेंद्र लोधी राजन सिंह, चंद्रपाल सिंह, चोब सिंह, सुशील, प्रेमवीर, मधू, अनारो आदि ने भी शोक जताते हुए मौन धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed