फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14 warehouse seals of illegal kettling spreading stink in the city

शहर में बदबू फैला रहे अवैध कट्टीघरों के 14 गोदाम सील

Sat, 15 Sep 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 15 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
14 warehouse seals of illegal kettling spreading stink in the city
शहर में बदबू फैला रहे अवैध कट्टीघरों के 14 गोदाम सील - फोटो : Dig Vishal
महानगर में पिछले कई दिन से बदबू फैला रहे मकदूम नगर कमेला रोड स्थित अवैध कट्टीघरों के 14 गोदामों पर प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर शुक्रवार को सील लगा दी। गोदामों से करीब 50 क्विंटल पशुओं के अंग, इन्हें गलाने के लिए करीब 600 बोरे नमक व अवैध कट्टी किये गए पशुओं को ढोने के लिए प्रयुक्त होने वाले नौ वाहन बरामद किये हैं। एक व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार किया है। डीएम ने सभी सील गोदामों को ध्वस्त करने तथा अवैध कटान के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं। 
विज्ञापन


 पिछले कई दिन से महानगर की फिजा में बदबू उड़ रही थी। तमाम शिकायतों के बाद डीएम के आदेश शुक्रवार को प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम एडीएम सिटी, एसपी सिटी के नेतृत्व में कमेला रोड मकदूम नगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान हाजी रईस अतरौली वाले के गोदाम से बड़ी संख्या में भैसों के सिर, एक खाली खड़ी टाटा 1109, टाटा का ट्रक व टाटा मैक्स गाड़ी मिली।
विज्ञापन


हाजी जावेद के यहां से इनोवा कृष्टा, टाटा ट्रक, टाटा ऐस बिना नंबर के साथ भैसों के पड्डों के यूरिनल ब्लैडर सूखे व सूखने के लिए पड़े बरामद हुए। मौके से अब्दुल सत्तार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बबलू उर्फ बब्बू के यहां से पशुओं की भारी मात्रा में हड्डियां, खुर, सींग, यामीन के यहां से पेट के हजारों की संख्या में अवशेष बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बाबा रफीक के यहां से भारी मात्रा में हड्डियों के अवशेष, छोटे पुत्र ताहिर, आस मोहम्मद, आजाद पुत्र अजीज, हाजी भूरा, हाजी मुकीम पुत्र जमील, हाजी मुकीम, रहीस, मुल्ला समारू व मामा शकील के गोदामों से भी भारी मात्रा में पशुओं के सड़े-गले अवशेष बरामद हुए।

एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि सील किये गए 14 गोदामों में करीब 50 क्विंटल पशुओं के सड़े गले अंग, 600 बोरा नमक और करीब नौ वाहन बरामद हुए हैं। इनमें पांच ट्रक, तीन मिनी ट्रक एवं एक अन्य वाहन शामिल है। अभियान के दौरान एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह, क्षेत्राधिकारी विशाल पांडेय, नायब तहसीलदार राजकुमार गुप्ता, कर अधीक्षक अजीत राय समेत अन्य अफसर मौजूद थे। 


डीएम ने दिये सभी गोदामों को ध्वस्त करने के आदेश 
 जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सील के किये गए सभी 14 गोदामों को शनिवार की सुबह ध्वस्त कर देने के आदेश दिये हैं। साथ ही जब्त किये गए अवशेषों को नष्ट करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के वातावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी गोदामों को बलपूर्वक बंद कराकर आरोपियों के विरुद्घ आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई करायी जाएगी। 
 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed