{"_id":"64cbf80f88e73bdfee09e566","slug":"14-hours-to-rectify-a-fault-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक फाल्ट सही करने में लगे 14 घंटे, बिना बिजली अंधेरे में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक फाल्ट सही करने में लगे 14 घंटे, बिना बिजली अंधेरे में गुजारी रात
Fri, 04 Aug 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:25 AM IST
सार
अलीगढ़ के प्रतिभा कालोनी और राजेंद्र नगर इलाके में एक फाल्ट 14 घंटे में सही हो पाया। रात भर लोग बिना बिजली के रहे। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में तीखी नाराजगी रही।
विज्ञापन
अंधेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में इन दिनों विद्युत आपूर्ति बारिश के चलते लगातार परेशान कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद बारहद्वारी सब स्टेशन से पोषित प्रतिभा कालोनी-राजेंद्र नगर इलाके में एक ऐसा फाल्ट हुआ जो सुबह दस बजे दूर किया जा सका। इसके चलते करीब 14 घंटे तक आपूर्ति बंद रही और रात भर लोग बिना बिजली के रहे। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में तीखी नाराजगी रही।
विज्ञापन
हुआ यूं कि पहले सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ। उसे तो जैसे तैसे बहाल कर सही कर दिया गया। मगर इन दोनों इलाकों की आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस पर लोगों ने देर रात तक बिजलीघर व अधिकारियों को फोन मिलाए। मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर लोग नाराज होने लगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकरियों तक शिकायत पहुंची। तब जाकर टीमें हरकत में आईं। जांच के बाद पता चला कि इस इलाके के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया है। जिसे सुबह दस बजे जाकर सही किया जा सका। इस मामले में अधिकारियों से सुबह तक लोग शिकायत करते रहे। सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन