फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब अलीगढ़ में भी डाक विभाग बेचेगा गंगाजल

अब अलीगढ़ में भी डाक विभाग बेचेगा गंगाजल

Thu, 04 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अब अलीगढ़ में भी डाक विभाग बेचेगा गंगाजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद में अभी तक चिट्टी पत्री पहुंचाने वाला डाक विभाग अब लोगों के घरों तक पावन गंगाजल भी पहुंचाएगा। तीन साल पहले विभाग की ओर से शुरू की गई इस योजना के विस्तारीकरण के तहत अलीगढ़ प्रधान डाकघर कार्यालय को इसके लिए चुना गया है। आगरा क्षेत्रीय कार्यालय से इसके लिए पत्राचार भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस बार सावन माह से पहले ही डाक विभाग के काउंटरों पर पावन गंगाजल की बिक्री होना शुरू हो जाएगी। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार डाकघर में गंगाजल के दो अलग-अलग विकल्प होंगे। इनमें ऋ षिकेश का गंगाजल व दूसरा गंगोत्री का गंगाजल होगा। ग्राहक जिस भी गंगाजल की मांग करेगा वो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। काउंटर से बिक्री के साथ ही आनलाइन बुकिंग करके भी घर बैठे मंगाया जा सकेगा।


केवल 28 रुपये में होगा उपलब्ध
डाक विभाग के पास गंगाजल की 200 एमएल व 500 एमएल की पैकिंग होंगी है। इसमें ऋ षिकेश वाले गंगाजल की कीमत 200 एमएल की 28 रुपये व 500 एमएल की कीमत 38 रुपये होगी। इसी प्रकार गंगोत्री का गंगाजल थोड़ा ज्यादा कीमत पर मिलेगा। इस 200 एमएल गंगाजल के लिए 38 रुपये व 500 एमएल गंगाजल के लिए 51 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed