{"_id":"5ca3c276bdec2213f01becdb","slug":"131554236022-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदी बोली, साहब मुझे इलाज नहीं मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदी बोली, साहब मुझे इलाज नहीं मिल रहा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महिला जेल में एक बीमार महिला बंदी के जीवन संग खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जेल में सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान की अध्यक्षता में लगे शिविर के दौरान महिला बंदी सुनीता पत्नी रेशमपाल ने सचिव से शिकायत कर बताया कि उसे पित्ताशय में पथरी है। बार-बार कहने पर भी इलाज नहीं मिल रहा है। इस पर उप जेलर अनिल कुमार से जवाब तलब करने पर अनिल कुमार ने सुरक्षा गार्ड न होने का हवाला दिया। जवाब सुन वह नाराज हो गए। महिला को तत्काल उपचार और एसएसपी को पत्र लिखकर गार्ड की मांग करने का निर्देश दिया।
इसके बाद सचिव ने महिला बंदियों से कहा कि नारी परिवार की पोषक और समाज की पथ प्रदर्शक है। आप लोग अपने वर्तमान समय के बारे में सोचें और भविष्य में इस प्रकार का कृत्य कदापि न करें, जिससे सलाखों के पीछे आना पड़े। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्राधिकरण से संपर्क करें। प्राधिकरण आपकी हर संभव मदद करेगा। प्राधिकरण प्रवक्ता उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला जज नवीन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार इस सप्ताह प्राधिकरण, इम्मानुअल हॉस्पिटल एसोसिएशन, ईएचए स्वयं सेवी संगठन के सहयोग से कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों एवं पुरुष बंदियों के लिए एक त्रैमासिक प्रौढ़ साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निधि शर्मा, सईदा खातून, सुमैया खान आदि मौजूद रहीं।