फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अमर उजाला मतदान जागरूकता शपथ और संवाद

अमर उजाला मतदान जागरूकता शपथ और संवाद

Sun, 17 Mar 2019 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला मतदान जागरूकता शपथ और संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला ने सराय मान सिंह स्थित महेश्वरी पंचायत मंदिर में शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं और राजनीतिक दलों के अपनी अपेक्षाओं को साझा किया। महेश्वरी क्रिएटिव क्लब की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।


‘अब जाति आधारित राजनीति छोड़कर जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए। चुनाव में खर्च और भी कम होना चाहिए’
- अशोक सक्सेना, प्रबंधक, लाल बहादुर गर्ल्स डिग्री कालेज

‘हमें ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो अपने स्वार्थ की नहीं बल्कि समाज की सोचे और महंगाई कम करे’
- अपिता माहेश्वरी, स्थानीय निवासी

‘नेता ऐसा होना चाहिए जो जनता के बीच का हो और जिसकी व्यवस्था पारदर्शी हो’
- प्रतिभा शर्मा, स्थानीय निवासी

‘अब बेरोजगारी दूर करने के लिए गंभीर प्रयास होने चाहिए’
- शिवानी सक्सेना

‘सरकार को घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करना चाहिए, साथ ही जिस तरह खुद पेंशन लेते हैं. पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होनी चाहिए’
- उदयराज सिंह, वरिष्ठ कर्मचारी नेता

‘आज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देने की सबसे बड़ी जरूरत है। आम लोगों को अच्छी शिक्षा हासिल हो और बेहतर चिकित्सा मिले’
- रितिका महेश्वरी

‘वह समस्याएं जिनका प्रतिदिन आमना सामना लोगों से होता है, जैसे जलभराव, गंदगी, अतिक्रमण, इनका समाधान होना चाहिए’
- सुमित सर्राफ, समाजसेवी

इन्होंने भी विचार रखे
- सुरेश नारायण मोहता, कमल राठी, दिव्या महेश्वरी, सतीश महेश्वरी, शांति स्वरूप शर्मा, शिल्पा माहेश्वरी, राज सक्सेना, महेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, अशोक कुमार गांधी, सतीश चंद्र महेश्वरी, मनीष मोहता, विवेक शर्मा, रीतेश भूतड़ा, कमल महेश्वरी आदि
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed