{"_id":"5bae84a1867a557f70417799","slug":"131538163873-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अक्तूबर से सजेंगी आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अक्तूबर से सजेंगी आतिशबाजी की दुकानें
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इस बार दीपावली के लिए नुमाइश मैदान में 29 अक्तूबर से आतिशबाजी बाजार सजेगा। यह बाजार आठ नवंबर तक बदस्तूर जारी रहेगा। नुमाइश कमेटी की बैठक में इस बार आतिशबाजी दुकानों के किराये में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी एसबी सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश गेस्ट हाउस में हुई बैठक में दीपावली त्योहार पर सजने वाले आतिशबाजी बाजार में 29 अक्तूबर से आठ नवंबर तक लगवाने का निर्णय लिया गया।
दुकानों के किराये में भी 10 से 20 फीसदी इजाफा करने का निर्णय लिया गया। पिछली बार आठ हजार रुपये में उठने वाली दुकानें इस बार दस हजार, दस हजार किराये वाली दुकान 12 हजार तथा तीन हजार की रुपये वाली दुकान 3500 रुपये में उठाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि नुमाइश में आतिशबाजी विक्रय के लिए हर साल करीब 250 लाइसेंस धारक इतनी ही दुकानों के लिए आवेदन करते रहे हैं। एडीएम सिटी ने सभी विक्रेताओं से लाइसेंस रिनुअल कराने और उसकी फीस जमा कराने का आह्वान किया है।