{"_id":"5b6f49404f1c1bec258b47c2","slug":"131534019904-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब गए क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब गए क्या...
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में शामिल होने के लिए आए सीएम योगी आदित्यनाथ जब तक महानगर में रहे अधिकारियों की सांस अटकी रही। जिन अधिकारियों की कार्यक्रम में ड्यूटी नहीं थी वह सुबह ड्यूटी टाइम से पहले ही अपने ऑफिस में पहुंच गए, लेकिन उनका मन काम में नहीं लग रहा था। वह लगातार अपने पहचान बीजेपी नेताओं से सीएम के प्रस्थान की जानकारी लेते रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जब धनीपुर हवाईपट्टी से उड़ा तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में शामिल होने आए मंत्रियों एवं प्रमुख व्यापारियों की सुरक्षा के लिए फोर्स के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न ड्यूटी के लिए लगाए गए थे। फिर भी कुछ ऐसे अधिकारी थे जिनकी ड्यूटी कार्यक्रम में नहीं लगाई गई थी। इन अधिकारियों की जब तक कार्यक्रम चला सांस अटकी रही।
इसमें भी जब मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ की जमीन पर पैर रखा इनके माथे पर बल पड़ना शुरू हो गया और जब तक सीएम का हेलीकॉप्टर अलीगढ़ की भूमि से नहीं उड़ा इनकी सांस अटकी रही। उक्त अधिकारी समय से पहले ही ऑफिस पहुंच गए और यहां साफ सर्फाई करना के साथ सीट पर काम करने लगे। भले ही वह अपना रूटीन का काम निपटा रहे थे, लेकिन उनका पूरा ध्यान सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर था।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के पास वाले विभागों की तो हालत और ज्यादा खराब थी। उन्हें हर पल डर सता रहा था कि कहीं मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए न आ जाएं। इसके लिए वह अपने विश्वसनीय साथियों, बीजेपी नेताओं एवं पत्रकारों से सीएम के पल पल की अपटेड लेते रहे। सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।
चौराहे, तिराहे और पान की दुकान पर हुई चर्चा
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक भले ही मुख्यत: महानगर के व्यापारियों के लिए थी, लेकिन इसकी चर्चा पूरे दिन महानगर में होती रही। बस स्टैंड, आरटीओ कार्यालय, रोडवेज का वर्कशॉप, शहर के प्रमुख चौराहे, तिराहे एवं चाय तथा पान की दुकानें चर्चा का प्रमुख स्थान बनी। यहां लोग कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी राय खुलकर देते दिखाई दिए।