{"_id":"5af7474e4f1c1bdf408b4d95","slug":"131526155086-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बीटेक व बीआर्क की संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बीटेक व बीआर्क की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
Updated Sun, 13 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की बीटेक व बीआर्क की प्रवेश परीक्षा रविवार को अलीगढ़, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, कोलकाता, कोझीकोट व भोपाल में बने केंद्रों पर होगी। बीटेक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व बीआर्क की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।
एएमयू के परीक्षा ज्वाइंट कंट्रोलर (एडमिशन) मिनहाज अहमद खान के अनुसार बीटेक की प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ में 9571 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 8217 छात्र व 1354 छात्राएं हैं, जबकि बीटेक और बीआर्क की संयुक्त परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 3284 है।
लखनऊ में 4065, पटना में 2703, श्रीनगर 777, कोलकाता 790, कोझीकोट 340 व भोपाल में 278 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए एएमयू में 22 परीक्षा केंद्र, लखनऊ में चार, पटना में तीन, श्रीनगर में दो, कोलकाता, कोझीकोट व भोपाल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में 18524 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है।