{"_id":"5ab80e534f1c1ba2238b737f","slug":"131522011731-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर विग्रेड हारा, मनमानी जीत गई, मामला अब एडीए के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर विग्रेड हारा, मनमानी जीत गई, मामला अब एडीए के पास
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फायर बिग्रेड के अधिकारी नोटिस पर नोटिस देकर हार गए लेकिन कुछ नामचीन भवनों में सालों बाद भी अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए हैं। फायर बिग्रेड ने अब इसको लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से कार्रवाई कराने की मांग की है।
नियम कानून से खिलवाड़ करने वाले रसूखदार लोगों की मनमानी का यह कड़वा सच है। रविवार को नौरंगाबाद की एक दुकान और हिंद एग्रो छेरत में आग लगने की घटनाएं इसी का नतीजा है। अगर अब भी बड़े भवनों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए तो कभी भी जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इधर, गरमी का मौसम शुरू होते ही आग लगने घटनाएं होने लगी हैं।
फायर बिग्रेड के माध्यम से विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 12 इमारतों की ऐसी सूची दी गई है। इसमें रामसुधा अर्पाटमेंट स्वर्ण जयंती नगर, बांकनेर हाउस जनकपुरी मैरिस रोड, वरुण बर्न एंड ट्रामा सेंटर रामघाट रोड क्वार्सी, ग्रेट शॉपिंग मॉल विद्या नगर रामघाट रोड, सोढ़ी कांप्लेक्स किशनपुर तिराहा रामघाट रोड, विशाल मेगा मार्ट रामघाट रोड, हिंद एग्रो छेरत, ग्रीन पार्क अर्पाटमेंट देवी का नगला एटा बाईपास, लैंड मार्क सेंटर प्वाइंट, जीवन ज्योति हास्पिटल सारसौल चौराहा, मिथराज बर्न एंड ट्रामा हास्पिटल क्वार्सी चौराहा रामघाट रोड, केके हास्पिटल किशनपुर रामघाट रोड जैसे शहर के प्रतिष्ठित हास्पिटल और शॉपिंग मॉल शामिल हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
इस पर विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया ने कहा कि फायर बिग्रेड से जो सूची मिली है, उसके अनुसार संयुक्त रूप से जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि कई बार इन भवनों को नोटिस दिए गए। एडीए को भी बताया है। अब रामसुधा अपार्टमेंट सहित कुछ भवन स्वामियों पर कार्रवाई हो रही है।