{"_id":"5ab80e4b4f1c1b00768b7a76","slug":"131522011723-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुजूर, वादा को इरादा बनाकर करिए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुजूर, वादा को इरादा बनाकर करिए पूरा
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गुजरे साल में एसवी कॉलेज को शैक्षिक संस्थाओं में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए खूब वादे-दावे किए गए थे। यह वादे-दावे बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के पदाधिकारियों ने किए थे। चुनाव को हुए सवा साल भी हो गए हैं। मगर, एकाध वादे ही पूरे हो पाए हैं। हालांकि, कॉलेज प्रबंध समिति का दावा है कि वह हर वादे को पूरा करेगी। अब देखना ये है कि इस दावे को पंख कब लगेंगे? कितने वादे-दावे पूरे हुए। आप भी पढ़िये...
कॉलेज परिसर वाई-फाई से महरूम है। सीसीटीवी कैमरे विधि, स्पोर्ट्स फील्ड में नहीं हैं। स्मार्ट क्लास एक ही बन पाया है, जबकि बनने पांच हैं। नए स्ववित्त पोषित कोर्स का अता-पता नहीं है। स्पोर्ट्स फील्ड का हाल बेहाल है। ख्याति प्राप्त बास्केटबाल कोर्ट को नजर लग चुकी है। बरसात के दिनों में कोर्ट अपने वजूद के लिए छटपटाता है। बाकी वादों की बात छोड़ ही दीजिए।
यह था वादा
वाई-फाई कैंपस, सभागार, स्मार्ट क्लास, न्यू बास्केटबाल कोर्ट, स्पोर्ट्स फील्ड-जिम, बहुआयामी सभागार, स्ववित्त पोषित कोर्स, सोलर पावर सिस्टम।
कॉलेज में उठावनी पर रोक लगनी चाहिए। शिक्षा के मंदिर में शोक की लहर नहीं होनी चाहिए। गत महीने उठावनी के चलते विद्यार्थियों के कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
-प्रदीप के गुप्त, अध्यक्ष पुरातन छात्र समिति
वादों को पूरा किए जाने की कवायद तेजी से चल रही है। लाइब्रेरी पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत हो चुकी है। गेम्स फील्ड पर कुछ ही दिनों में काम शुरू हो जाएगा। यह काम पूर्व प्राचार्य डॉ. केएल गर्ग के बेटे एल्डिको के चेयरमैन एसके गर्ग कराएंगे।
-अतुल कुमार सीए, सचिव कॉलेज प्रबंध समिति