फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आयुक्त ने निरीक्षण में जिला अस्पताल में मिलीं खामियां

आयुक्त ने निरीक्षण में जिला अस्पताल में मिलीं खामियां

Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने निरीक्षण में जिला अस्पताल में  मिलीं खामियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को नवागत कमिश्नर अजयदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया जिसमें अस्पताल की तमाम खामी सतह पर नजर आईं। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, मरीजों के वार्ड सहित परिसर में निरीक्षण किया।

साइकिल स्टैंड पर वसूली को लेकर कमिश्नर के तेवर सख्त दिखे। तो इमरजेंसी में भी इस्तेमाल की गई निडिल को अलग डिब्बे में डालने को कहा। इस दौरान कुछ मरीजों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर कूड़े के ढेर पड़े होने की शिकायत भी की।
विज्ञापन


कमिश्नर अजयदीप सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। हालांकि उनके निरीक्षण किए जाने की सूचना पहले ही अस्पताल पहुंच गई थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने ओपीडी देखने के साथ ही इमरजेंसी और वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का पर्चा एक रुपये में बनना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हिदायत दी कि साइकिल स्टैंड पर भी निर्धारित शुल्क से ज्यादा न वसूला जाए। उन्होंने इस्तेमाल इंजेक्शन की निडिल को अलग डिब्बे में फेंकने को कहा। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जो खामियां दिखायी दीं उन्हें तुरंत ही दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे।


कमिश्नर के सामने उठा आवारा कुत्तों का मुद्दा
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को कमिश्नर के आने से पहले आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर दस्ता मंगवाया गया, लेकिन वह इतनी देर से आया कि उससे पहले कमिश्नर आ गए। इसके बाद अस्पताल में आवारा कुत्ते घूमने का मुद्दा आयुक्त के समक्ष भी उठाया गया। उन्होंने भरोसा दिया कि वह नगर निगम से बात करके सुनिश्चित कराएंगे कि वह अस्पताल को कुत्तों से मुक्त करे। अस्पताल में आवारा कुत्तों की समस्या बेहद गंभीर है। यह कुत्ते मरीज के तीमारदार की लाई खाद्य सामग्री पर हमलावर हो जाते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ही रोजाना 200 से 215 मरीज एंटी रैबीज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed