फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क हादसे में महिला मरी, युवक घायल

सड़क हादसे में महिला मरी, युवक घायल

Fri, 09 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला मरी, युवक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)।
विज्ञापन


कस्बे में बुधवार की बीती रात अलीगढ़ पलवल मार्ग पर स्थित राधिका बिहार कॉलौनी के पास रात्रि करीब 09:30 बजे सड़क पार कर रहे वृद्ध महिला व युवक को मैक्स गाड़ी ने रौंद दिया। वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक का अलीगढ़ मेडिकल कालेज में उपचार जारी है।


बताया जाता है कि अलीगढ़ पलवल मार्ग पर राधिका बिहार कॉलौनी के पास मोहर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को मोहर सिंह के पुत्र सूरज की शादी थी। जो कि अलीगढ़ पलवल मार्ग पर स्थित केला देवी मैरिज होम में हो रही थी। जिसमें उसकी बुआ वृद्ध महिला शकुंतला देवी उर्फ कोता पत्नी राजवीर सिंह निवासी नेहरा, थाना गोंड़ा उम्र करीब 60 वर्ष भी आई हुई थीं।
विज्ञापन


सूरज की ससुराल शिकारपुर तहसील के अहमदपुर गांव से भी लोग आए हुए थे। बीती रात्रि को लॉज में शाम आठ बजे के लगभग लगन सगाई कर महिला घर को वापस जा रही थी। शकुंतला देवी के साथ तुलसी पुत्र भूरी उम्र 17-18 वर्ष भी था। सड़क पार करते समय टप्पल की तरफ से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने दोनों को रौंद दिया। बताते हैं कि गाड़ी का पहिया महिला के पेट के ऊपर से चढ़कर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन एवं राहगीर मौके पर पहुंचे। तब तक मैक्स गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग चुका था। घायल युवक को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले जाया गया। मृतक के दो पुत्र गुड्डू व सिंटू जो कि शादीशुदा हैं। घटना के बाद वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed