{"_id":"5a4164054f1c1bf4688c34ac","slug":"131514234885-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की गड्ढायुक्त सड़कों एवं हादसों पर सदन में हो चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की गड्ढायुक्त सड़कों एवं हादसों पर सदन में हो चर्चा
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ की गड्ढा युक्त सड़क व हादसों पर हो सदन में चर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
विधान परिषद के सदस्य जगवीर किशोर जैन ने अलीगढ़ में गड्ढा युक्त सड़क और सड़क हादसों पर विधान परिषद में चर्चा कराए जाने की मांग की है। खराब सड़कों से लोगों में आक्रोश है, जो कभी भी ज्वार बनकर फूट सकता है।
उन्होंने प्रमुख सचिव विधान परिषद को भेजे पत्र में कहा कि अलीगढ़ में सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़क हादसों में इन सड़कों की भूमिका ज्यादा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों को जान गंवानी पड़ती है।
जगवीर किशोर ने बताया कि पिछले दिनों सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक सहित पंाच लोगों की मौत, मडराक, गांधी पार्क, अतरौली, खैर इलाकों में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई और हादसे में असमय लोगों को जान गंवानी पड़ी है। हादसे की वजह सड़कों का खराब होना है। सड़कें इतनी खराब हो गई हैं कि वाहन चलाना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन असंतुलित हो जाते हैं और बड़े वाहन छोटे वाहन से टकरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि गड्ढा युक्त सड़कों से लोगों में आक्रोश है, जो कभी विस्फोट का रूप ले सकता है। उन्होंने इस ज्वलंत मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।