फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... पुलिस वालों ने बिजली घर में की तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा

अलीगढ़... पुलिस वालों ने बिजली घर में की तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा

Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... पुलिस वालों ने बिजली घर में की तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा
पुलिस वालों ने बिजलीघर में की तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, टप्पल।

बुधवार की रात करीब 11 बजे टप्पल पुलिस के एक दरोगा और सिपाहियों ने कस्बे में अटारी-मानपुर संपर्क मार्ग स्थित बिजली घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ की पिटाई की और मीटर तोड़ दिया। बिजलीघर की लॉगशीट फाड़कर फेंक दी।

इस उत्पात के विरोध में गुरुवार को विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने एसएसपी को सारे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद नाराज विद्युत कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत हरिओम सोनी के अनुसार रात करीब 11 बजे टप्पल थाने के दरोगा अश्वनी कुमार छह पुलिस कर्मियों जिनमें विपिन तेवतिया, अंकित कुमार आदि शामिल थे, को लेकर बिजली घर पहुंचे। आवाज लगाई लेकिन रात होने के कारण एसएसओ ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस वाले दीवार फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विद्युत कर्मियों शिवराम सिंह (एसएसओ) व अजय राव को बेरहमी से पीटा। फीडरों के मीटर में तोड़फोड़ की। लॉगशीट फाड़ दी। इसके बाद फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। शिवराम सिंह की सूचना पर एसडीओ हरिओम सोनी, जेई अतुल कुमार, एक्स आर्मी सोसायटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह, महासचिव रामवीर सिंह पदाधिकारियों के साथ बिजली घर पहुंच गए।

शिवराम सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। विद्युत कर्मी भी बड़ी संख्या में पहुंचे और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार बिजली घर पहुंचे। उन्होंने विद्युत कर्मियों से माफी मांगी और दोषियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाकर शांत कराया। विरोध प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, महावीर सिंह, फारूख खां, अजय राव, अशोक कुमार, सोनू तेवतिया, सुरेंद्र सिंह, नौरंगीलाल आदि मौजूद रहे।

यह था मामला
बुधवार की रात टप्पल थाने की बिजली सप्लाई खराब हो गई थी। थाने से फोन पर इसकी जानकारी एसएसओ को देते हुए लाइन मैन भेजने के लिए कहा गया। एसएसओ ने कहा कि रात में लाइनमैन, पेट्रोल मैन नहीं हैं। सुबह भेजकर लाइट सही करा दी जाएगी। आरोप है कि इसी बात पर पुलिस वालों ने बिजली घर पर घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की।


- यह सही है कि थाने की बिजली सही कराने पुलिसकर्मी बिजलीघर गए थे। मगर वहां नशे में धुत मौजूद एसएसओ ने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया। इस बात पर झगड़ा हुआ। सुबह मामले में कुछ लोगों की मध्यस्थता पर समझौता भी हो गया। फिर भी उच्चाधिकारियों को अगवत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। -सुनील कुमार इंस्पेक्टर टप्पल

अगर जल्द दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो शासन स्तर के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की जाएगी।
वाई एस राघव, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed