{"_id":"5a173b884f1c1b8e698bd79e","slug":"131511472008-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में आज आएंगे राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में आज आएंगे राज बब्बर
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आज शहर में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष राज बब्बर 24 नवंबर को देहलीगेट थाने के सराय मियां में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वह कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मधुकर शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से अलीगढ़ सीधे कार से आएंगे। सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मथुरा रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के दूसरे नेता भी आ सकते हैं।
ब्राह्मण समुदाय के मधुकर शर्मा को प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अब मुस्लिमों के बड़े वोट बैंक पर निशाना साध रही है। प्रचार के आखिरी दिन इसीलिए मुस्लिमों के गढ़ देहलीगेट के सराय मियां में जनसभा रखी गई है। ये मोहल्ला कुरैश समाज की आबादी वाला है।
विज्ञापन
बसपा के मेयर प्रत्याशी मो. फुरकान कुरैश समाज से हैं। इसीलिए कुरैश समाज को रिझाने के लिए भी ये रणनीति बनाई गई है कि उनके मोहल्ले में ही सभा की जाए। पहले दिन से ही कांग्रेस ब्राह्मण समुदाय के अनुमानित 65 हजार वोटों का हवाला देकर मुसलमानाें को रिझा रही है, ताकि उसका चुनावी गणित ठीक बैठ जाए।