{"_id":"59c17f274f1c1b9a688b575d","slug":"131505853223-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में नकली होलोग्राम लगाकर बिकते मिली देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में नकली होलोग्राम लगाकर बिकते मिली देशी शराब
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली होलोग्राम लगाकर बिकते मिले देशी शराब के क्वार्टर, आरोपी दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
आबकारी विभाग ने क्वार्सी के गांव महुआखेड़ा स्थित एक देशी शराब की दुकान पर जांच की। इस दौरान दुकान पर नकली होलोग्राम लगे बड़ी संख्या में क्वार्टर मिले। जांच में बरामद क्वार्टरों में शराब की तीव्रता कम मिली।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब में पानी मिलाया गया है। टीम ने आरोपी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व टीम ने चंडौस इलाके में परचून की दुकान पर छापा मारकर यहां अवैध रूप से बिकती शराब पकड़ी। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को टीम ने चंडौस के नगला करूआ में अतुल कुमार की परचून की दुकान पर छापा मारा। छापे में वहां से करीब 75 क्वार्टर देशी शराब गुड इवनिंग ब्रांड बरामद किए। तलाशी के दौरान दुकान में रखे करीब 250 ढक्कन और 116 लेबल और 126 नकली होलोग्राम मिले।
विज्ञापन
इसके बाद टीम रात करीब 9:30 पर महुआ खेड़ा, क्वार्सी में लाइसेंसधारी राधाचरन की दुकान पर छापा मारने के लिए पहुंच गई। स्टाक की जांच में 8 क्वार्टरों पर होलो ग्राम नहीं मिली, 6 पर नकली होलोग्राम लगे थे। इतना ही शराब की तीव्रता की जांच की तो 34.4 फीसदी मिली। लग रहा था कि शराब में पानी मिलाया है। आरोपी राध चरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।