{"_id":"59b991734f1c1b2d688b46ad","slug":"131505333619-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुई डकैतों की स्कॉर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में कैद हुई डकैतों की स्कॉर्पियो
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी में कैद हुई डकैतों की स्कॉर्पियो
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। सासनीगेट थानांतर्गत एडीए विकास नगर कालोनी में मंगलवार शाम सेल्स एजेंट गवेंद्र सिंह के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लग गया है। गवेंद्र सिंह के घर के पास ही सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव का घर है। अशोक यादव के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की स्कार्पियो आने और उसके जाने की रिकार्डिंग हो गई है। ये भी रिकार्ड हुआ है कि कार में बदमाशों की संख्या लगभग आठ थी, जिसमें से पांच घर के अंदर गए थे और तीन बाहर कार में ही इंतजार कर रहे थे। इसमें कुछ बदमाशों की हल्की पहचान भी हो रही है, जिसके स्कैच बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों के ये स्कैच सार्वजनिक कर दिए जाएंगे ताकि बदमाशों की जल्द से जल्द धरपकड़ हो सके।
अशोक यादव ने बताया कि उनके आवास के दो गेट हैं, जिन पर कुल चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन्हीं में से एक कैमरा गवेंद्र सिंह के घर के सामने की सड़क की रिकार्डिंग कर रहा था, जिस वक्त बदमाश वहां पहुंचे थे। बदमाशों को ये अंदाजा नहीं था कि उनका दुस्साहस कैमरों में कैद हो रहा है। सुबह जब अशोक यादव ने इन कैमरों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सासनीगेट थाने से एक दरोगा पहुंचा और उसने रिकार्डिंग का पूरा ब्यौरा लिया। रिकार्डिंग में कार का नंबर नहीं दिखा है। इधर, पुलिस ने दूसरे दिन भी घटना के साक्ष्य जुटाने में लगा दिया। फोरेंसिक टीम ने मंगलवार को ही कुछ साक्ष्य जुटाए थे जिसमें ये सामने आया है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वहां से अपने सभी नामोनिशान मिटा दिए थे, जहां जहां उन्होंने हाथ लगाया, अधिकांश जगह वह साफ कर गए। ताकि उनकी कोई पहचान न हो सके। इससे ये बात भी साबित होती है कि ये बदमाश बाहरी नहीं है क्योंकि बदमाशों ने अपने फिंगर प्रिंट मिटा दिए हैं इसलिए जांच में थोड़ी सी देरी हो रही है।
----------
वैष्णोधाम में भी ऐसे ही आए थे बदमाश
अलीगढ़। तकरीबन दस महीने पहले वैष्णोधाम में नगर निगम कर्मी के घर पर डकैती में भी बदमाश स्कार्पियो पर सवार होकर आये थे। जिसका नंबर फर्जी था। ये नंबर अलीगढ़ के ही एक कारोबारी की कार था जिसका इस्तेमाल डकैती के वाहन पर किया गया था।
विज्ञापन
--------
बाक्स
दहशत में सपा जिलाध्यक्ष
अलीगढ़। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी शाम साढ़े आठ बजे घनी आबादी वाली कालोनी में डकैती की घटना से दहशतजदा हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशें नाकाम हो रही हैं। बदमाश बेखौफ हैं। सुरक्षित गेट बंद कालोनियों में सरेशाम बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर आते हैं और डकैती डाल कर आसानी से निकल जाते हैं। कहीं भी पुलिस की पेट्रोलिंग रोकटोक नहीं करती क्योंकि पुलिस वालों का पूरा ध्यान तीन सवारी और बिना हेल्मेट वालों को रोक कर चालान काटने में है। स्वयं सीएम योगी भी कई बार कह चुके हैं कि अगर पुलिस ईमानदारी और मेहनत से पेट्रोलिंग करें तो अपराध पर काबू पाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
हेडिंग
लूटपाट से पहले अफगानी युवती
का पीछा कर रहा था एक युवक
प्वाइंटर
मंगलवार को मैरिस रोड पर हुई थी लूटपाट
अलीगढ़। सेंटर प्वाइंट के एक सैलून में नौकरी करने वाली अफगानी युवती से मंगलवार को दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में भी पुलिस को एक सुराग मिल गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऊपरकोट इलाके का एक युवक शक के दायरे में है। इस युवक को अक्सर उस युवती का पीछा करते हुए देखा गया था। लूटपाट के दिन भी वह युवक पीछा कर रहा था। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया है। पुलिस के पास ये वीडियो पहुंच गया है। अब वीडियो की जांच पड़ताल हो रही है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप होगा।
---------
हेडिंग
लूट और डकैती का खुलासा करे पुलिस, नहीं तो आंदोलन : कांग्रेस
अलीगढ़। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह एडवोकेट ने सुरेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद में अपराध व अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। मैरिस रोड पर अफ गानिस्तान के काबुल की युवती से दिनदहाड़े लूटपाट से अलीगढ़ का ही सिर शर्म से नीचा नहीं हुआ है। जनपद में व्यापारी, किसान, महिलाओं व आम आदमी से बदमाश दिनदहाड़े पर्स, थैला छीनकर भाग रहे हैं। घरों में डकैती पड़ रही है। हत्याएं हो रही है। जिले में पुलिस प्रशासन के भय का नामोनिशान को नहीं है। मुख्यमंत्री योगी अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते हैं जबकि इस समय प्रदेश में अपराध चरम पर है। एंटी भू माफि या अथवा एंटी रोमियो महज कागजी व दिखावा मात्र है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि एडीए की विकास नगर कालोनी में गजेंद्र सिंह राघव के घर में पड़ी डकैती व विदेशी महिला से हुई लूटपाट का पुलिस शीघ्र खुलासा करे। वरना कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता राम निवास शर्मा ठाकुर प्रेम पाल सिंह, भूरा ठाकुर, सुशील गुप्ता, मोहन स्वरुप वघेल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।