{"_id":"5988c6524f1c1b4d558b473a","slug":"131502135890-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर की भतीजी से सोने के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर की भतीजी से सोने के कुंडल लूटे
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर की भतीजी से सोने के कुंडल लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
थाना देहली गेट क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने महापौर शकुंतला भारती की भतीजी से कुंडल लूट लिए। इससे पहले भतीजी को बातों में बहकाया और नशीला पाउडर भी सुंघाया। जब भतीजी को सुधि आई तो उसने पूरी बात महापौर को बताई। जिसके बाद थाना देहली गेट में घटना की तहरीर दी गई।
महापौर शकुंतला भारती घुड़ियाबाग में रहती हैं। उनकी भतीजी अंजू का मायका मुन्नालाल चाय वालों के यहां पर है। रक्षाबंधन के दिन रात को आठ बजे करीब अंजू महापौर के घर से अपने मायके जा रही थी। रास्ते में राम प्रकाश देशमुख के घर के पास चार पांच वाहन खड़े थे। अंजू को वहां पर कुछ भिखारी जैसे लोग मिले और कहा कि मां की तबियत खराब है कुछ मदद कर दो। एक युवक ने कहा कि चार दिन से कुछ खाया नहीं है। यह सुनकर अंजू को तरस आ गया।
उसने कुछ मदद करने के लिए पैसे निकलने के लिए पर्स खोलने की कोशिश की। इसके लिए वह सड़क के एक तरफ आई। इसी बीच किसी ने उसे नशीला पाउडर सुंघा दिया। इसके बाद सोने के कुंडल लूट लिए। कुछ देर बाद ही जब अंजू को होश आया तो पूरा माजरा समझ में आया। उन्होंने पूरी घटना महापौर शकुंतला भारती को बताई। महापौर ने बताया कि घटना के संबंध में थाना देहली गेट में तहरीर दे दी गई है।