फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Student Union Spent 22 lac

एएमयू छात्र संघः 7 महीने में 22.90 लाख रुपये खर्च

Mon, 12 Jun 2017 02:17 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
AMU Student Union Spent 22 lac
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
अलीगढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ ही एएमयू छात्र संघ का कार्यकाल पांच जून 2017 को पूरा हो गया। यूनियन ने अपने करीब सात महीने के कार्यकाल में 22.90 लाख रुपये खर्च किये हैं। एएमयू छात्र संघ के कोषाध्यक्ष मो. नफीस अहमद अंसारी ने यूनियन के खर्चे का विवरण इंतजामिया के पास भेज दिया है। एएमयू छात्र अजफर अली खान यूनियन का आडिट कराने की मांग कर रहे है। वह इंटरनल आडिट के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ ने सर्वाधिक 9.25 लाख रुपये खर्च यूनियन एक्टिविटीज पर किया है। इसमें जॉब फेयर एवं एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के लिए कैम्पेन पर 2-2 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके अतिरिक्त एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप पर एमपी सिम्पोजियम आयोजित कराने में करीब 75 हजार रुपये खर्च हुए हैं। खर्चे के हिसाब से दूसरा स्थान साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। इसमें ऑल इंडिया मुशायरा पर 2 लाख एवं ऑल इंडिया सर सैयद डिबेट पर एक लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

---
एएमयू के सभी छात्रों को यह अधिकार है कि वह जाने के छात्र संघ द्वारा उसके पैसे कहां खर्च किये गये। बार-बार लिखने के बावजूद उन्हें सूचना नहीं दी गई। वीसी ने इंटरनल आडिट की बात कही है। लेकिन बेहतर होगा कि ऑडिट बाहर के लोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजफर अली खान, एएमयू छात्र
--
एएमयू छात्र संघ द्वारा खर्चे के मामले में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। आम सभा के माध्यम से सारे फैसले हुए है। यूनियन हॉल में जाकर कोई भी छात्र खर्चे से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकता है। 600 पेज का विवरण फोटो स्टेट कराकर देना संभव नहीं है।

- फैजुल हसन, अध्यक्ष एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष
--
छात्रों का पैसा है और छात्र ही उसे खर्च करते है। एएमयू छात्र संघ के खर्च से संबंधित तमाम विवरण इंतजामियां के पास भेज दिया गया है। आम सभा में जो पैसे एप्रूव हुए, उतने ही खर्च हुए। इंटरनल आडिट यूनिवर्सिटी कराती है।
- प्रो. नफीस अहमद अंसारी, कोषाध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ
---
खर्चे का विवरण
यूनियन प्रशासन - 4.70 लाख
यूनियन डिपार्टमेंट्स - 1.05 लाख
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम - 5.10 लाख
यूनियन एक्टिविटीज - 9.25 लाख
कंस्टीट्यूशनल प्रोविजन्स - 2.80 लाख
----
कुल 22 लाख 90 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed