World Blood Donor Day: 130 रक्तवीरों ने किया महादान, साथ में कमिश्नर और डीएम ने भी किया रक्तदान
मलखान सिंह जिला अस्पताल के अलावा दो अन्य शिविर गभाना में टोल प्लाजा के सहयोग से व एनसीसी बटालियन में एनसीसी बटालियन के सहयोग से आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में कुल 130 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। दान किए गए इस 130 यूनिट रक्त से 520 जरूरतमंदों की जान बच सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बुधवार को रक्तदान शिविर का महाआयोजन किया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल के अलावा दो अन्य शिविर गभाना में टोल प्लाजा के सहयोग से व एनसीसी बटालियन में एनसीसी बटालियन के सहयोग से आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में कुल 130 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। दान किए गए इस 130 यूनिट रक्त से 520 जरूरतमंदों की जान बच सकेगी। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य आयोजन में रक्तदाताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। महिला हों या पुरुष, सब रक्तदान करने में आगे रहे।
शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम में मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी, सीएमएस डॉ.नीता कुलश्रेष्ठ, डीएमओ, डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ, रीयल स्टेट कारोबारी सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, रोटरी के निवर्तमान मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
सुबह नौ बजे रक्तदान का सिलसिला शुरू हो गया जो कि अपरान्ह तीन बजे तक चलता रहा। शिविर में शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी लोग रक्तदान करने आए। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचता है। इस दौरान खुद मंडलायुक्त व डीएम दोनों ने रक्तदान किया और अपने संबोधन में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए इसे एक पुनीत कार्य बताया। अतिथियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदानियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित उपाध्याय ने किया।
ये किए गए सम्मानित
सर्वाधिक 202 वीं वार रक्तदान करने वाले गभाना के अजय सिंह, 46वीं वार करने वाले यदुवंश सहाय, शतकवीर महाराणा सिंघल आदि को रक्तदानी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयोजन में सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर, हेल्पिंग यू सोसाइटी, डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, हैंडस फॉर हेल्प अलीगढ़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़, सत्यमन मानव सेवा संस्था गभाना, करणी सेना अलीगढ़, मानव कल्याण सेवा संस्थान, सर्व शक्ति सेवा संस्था, सावन कृपाल रुहानी मिशन, संत निरंकारी सत्संग भवन, ज्ञान महाविद्यालय, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सैनी समाज आदि, समाजवादी पार्टी, अग्रवाल युवा संगठन, धर्मसमाज महाविद्यालय आदि को आयोजन में सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक पुनीत कार्य है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यह पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके काम आ रहा है। इसलिए रक्तदान, महादान है। शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।-नवदीप रिणवा, मंडलायुक्त
रक्तदाताओं की उमड़ी भीड़ देखकर काफी खुशी हो रही है। इसमें महिला और पुरुषों की भागीदारी सराहनीय है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, यह एक भ्रांति है। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। आपके रक्त से किसी अनजान व्यक्ति की जान बच सकती है।-इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
अमर उजाला की तरफ से यह आयोजन सराहनीय है। लोगों के जीवन को लेकर अमर उजाला फिक्रमंद है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है।-अनिल पाराशर, कोल विधायक
रक्तदान, जीवनदान और महादान है। जीवन-मरण के बीच फंसे व्यक्ति को एक बूंद रक्त मिल जाए तो उसकी जिंदगी बच सकती है। महादानी के पवित्र निर्णय से किसी की जीवन बनाती है। रक्तदाता लोगों के लिए प्रेरक भी बनेंगे।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ
ये रहे मौजूद
भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ठा.शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आबिद, रोटरी क्लब से लवलेश अग्रवाल, पीपी गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, डा.अनिल अग्रवाल, ठा.शैलेंद्र पाल सिंह, रविकांत दीक्षित, युवा मोर्चा भाजपा से अमित गोस्वामी, प्रतीक चौहान, बल्देव चौधरी, जय यादव अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, प्रत्यक्ष पंडित, रामअवतार शर्मा, विजय विक्रम सिंह, जैकी ठाकुर, मनू पांडेय, गौरी पाठक, लोकेश नागर, अनिल वर्मा, ठा.धीरेंद्र प्रताप सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पाठक, आकाश शर्मा, डा.सुनील राजपूत, ब्लड बैंक से यतेंद्र सेंगर, रतन गुप्ता, मोहित सिंह चौहान, अक्षय कुमार, केपी यादव श्याम कुमार, महेश गौतम, सुधांशु पचौरी, भूपेंद्र कुमार, प्रतिभा सिंह, प्रीती गुप्ता, अक्षय कुमार, अरविंद कुमार, इशाक सैफी, सुरेश, आदित्य, विनोद, पवन, मंजू, शुभम, बंटी, अरविंद आदि लोग मौजूद रहे।
गभाना टोल-एनसीसी पर हुआ आयोजन
इसी अभियान के क्रम में अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गभाना टोल पर हुए कार्यक्रम में 29 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर का शुभारंभ धर्मेंद्र सिंह व सत्यमन मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। इसम मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, विपिन सिंह, योगेंद्र सिंह राघव, मूलचंद्र सिंह, कोमल नाथ आदि मौजूद रहे। वहीं एनसीसी 3 यूपी बटालियान में 21 यूनिट हुआ। एनसीसी के आयोजन में कर्नल आरपी श्रीवास्तव, एडम अफसर पूनम झटका, निधि यादव, लखविंदर सिंह, रिचा वर्मा, दिनकर मिश्रा, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।