फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 people suffred from TB in Aligarh jail

जिला कारागार के 13 लोगों में टीबी के लक्षण

Sun, 27 Dec 2020 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
13 people suffred from TB in Aligarh jail
जिला कारागार में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 525 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 13 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि कोविड के एक भी मरीज नहीं पाए गए।
विज्ञापन

जनपद में आज से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का यह अभियान एक जनवरी 2021 तक चलेगा। इसके अतिरिक्त छर्रा स्थित वृद्धावस्था केंद्र पर 40 लोगों की कोविड और टीबी की संयुक्त स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 2 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। सभी को स्पूटम कप दिया गया है, जिसमें सुबह का बलगम देना है।
विज्ञापन

जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट आएगी। 14 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि प्रथम चरण में 26 दिसंबर 2020 से 1 जनवरी 2021 तक जनपद के समस्त अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, नवोदय विद्यालय, जिला कारागार, आईटीएम स्थित अस्थायी कारागार में टीबी एवं कोरोना का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला समन्वयक सतेंद्र कुमार ने कहा कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा की खांसी, खांसते समय खून आना, सीने में दर्द, बुखार, वजन कम होने की शिकायत हो तो वह तत्काल अपने बलगम की जांच कराए। जनपद में क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार नि:शुल्क उपलब्ध है। इलाज के दौरान निक्षय भोजन योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed