फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 more villages will be included in the municipal corporation

अलीगढ़ : नगर निगम सीमा में शामिल होंगे 13 और गांव

Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
13 more villages will be included in the municipal corporation
सब ठीक रहा और काम अपनी गति से हुआ तो नगर निगम चुनाव तक 13 और नए गांव नगर निगम की सीमा में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए भाजपा के कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने सहमति दे दी है और नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से मंडलायुक्त से एक सप्ताह में संस्तुति सहित प्रस्ताव मांगा है। साथ में जिलाधिकारी व नगर आयुक्त से भी प्रस्ताव तलब किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम सीमा में 19 गांव शामिल किए गए थे। इन सभी गांवों में नगर निगम स्तर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मगर उन दिनों सीमा विस्तार में कई गांव ऐसे रह गए, जो शहरी सीमा के करीब हैं और नगर निगम में शामिल नहीं हो सके थे। जिसे लेकर कोल विधानसभा क्षेत्र के ऐसे 13 गांवों की सूची सहित प्रस्ताव एवं मांग पत्र कोल विधायक अनिल पाराशर ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को दिया। इस प्रस्ताव पर उन्होंने मौखिक तौर पर वार्ता भी की। विधायक अनिल पाराशर के इस प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ने सहमति दे दी है और प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक के अनुसार इसी प्रक्रिया के तहत शासन स्तर से जिलाधिकारी व नगर निगम से मंडलायुक्त की संस्तुति सहित 13 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव मांगा गया है। जिसमें मानचित्र, चेक लिस्ट व आलेख्य आदि का ब्योरा एक सप्ताह में मांगा गया है। इस संबंध में पूर्व में डीएम व नगर आयुक्त को पत्र आ चुका है, जबकि अब संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से 30 जून को मंडलायुक्त को पत्र पहुंचा है। जिस पर बहुत तेजी से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

- प्रयास है कि 13 और गांव नगर निगम चुनाव से पूर्व शहरी सीमा में शामिल हो जाएं। इसके लिए नगर विकास मंत्री से लेकर शासन के अधिकारियों व जिला स्तर पर अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं। यह प्रस्ताव शासन में पहुंच जाएगा तो इस पर नोटीफिकेशन कराया जा सकेगा। ताकि इन 12 गांवों को चुनाव से पहले नगर निगम में शामिल किया जा सके। मंगलवार को भी अलीगढ़ आगमन पर इस विषय पर नगर विकास मंत्री से चर्चा हुई है।-अनिल पाराशर, विधायक भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब तक ये 19 गांव हुए थे शामिल:-
-आंशिक गांव- महेशपुर, मंजूरगढ़ी,रामगढ़ पंजूपुर। पूर्ण गांव-धनीपुर, असदपुर कयाम, क्वारसी, धौर्रा माफी, बरौला जाफराबाद, सारसौल, एलमपुर गढ़िया, अलापुर गढ़िया, अशरफ पुर जलाल, रोरावर, मुल्ला पाड़ा भुजपुरा, दौलताबाद, पला साहिबाबाद, गंभीरपुरा, किशनपुर, कस्बा कोल के सभी गांव जिनमें सराय हरनारायन, नगला मान सिंह, नगला आशिक अली।

13 और गांव शामिल होने के लिए प्रस्तावित
-सिंधौली, अलीनगर, पानखानी, भदेसी माफी, पड़ियावली, भकरौला, आसना, बढ़ौली फतेह खां, रुस्तमपुर सकत खां, नगला मंदिर, हाजीपुर चौहट्टा, दौलारा निरपाल, खेड़िया ख्वाजा बुद्धा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed