फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   122 People Covid Positive in Aligarh

अलीगढ़ः कोरोना से 122 लोग संक्रमित, 215 हुए स्वस्थ

Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
122 People Covid Positive in Aligarh
जनपद में 122 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 215 लोग निरोग हुए हैं। सक्रिय केसों की संख्या 945 है।
विज्ञापन

सोमवार को 2223 लोगों की सैंपल जांच के लिए लिया गया है। संक्रमित 122 लोगों में 17 वर्ष या उससे कम उम्र के 15 बच्चे हैं। 15 वरिष्ठ नागरिक भी संक्रमित हुए हैं। पिसावा में 5 और जेएन मेडिकल कॉलेज में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में 789 सक्रिय कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। निगरानी समितियों द्वारा 201 घरों का भ्रमण किया गया और 151 लोगों को मेडिकल किट दी गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से दो गज की दूरी एवं मास्क पहनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए टीका का दोनों डोज समय से जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2007 के बीच जन्म लेने वाले बच्चे टीका लगवा सकते हैं। वह कोविन पोर्टल पर पंजीयन कराएं।

मान कर लोग चल रहे हैं कि ओमिक्रॉन है
अलीगढ़। जनपद में अभी तक ओमिक्रॉन के दो केस निकले हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लोग यह मान कर चल रहे हैं कि अभी निकलने वाले अधिकतर केस ओमिक्रॉन के है।
जनपद से 23 नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजे गए थे। जिसमें से दो ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए थे। दोनो युवक विदेश से आए थे। एक नाइजीरिया से आया था जबकि दूसरा व्यक्ति यूएई से लौटा था। लखनऊ में जीनोम सिक्वेंसिंग के केस बड़ी संख्या में लंबित हैं। इसकी वजह से आज कल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूने नहीं भेजे जा रहे हैं। विभागीय लोगों का कहना है कि अभी अधिकतर केस ओमिक्रॉन के मिल रहे हैं, जो साधारण लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed