{"_id":"5cb0f240bdec22146e0fb668","slug":"121555100224-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... लेकिन सुकून जिस घर में मिलता हो वो घर मुश्किल से मिलता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... लेकिन सुकून जिस घर में मिलता हो वो घर मुश्किल से मिलता है
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों का चार दिवसीय महोत्सव जर्फ 2019 का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सुफियान बेग ने किया।
जर्फ के अंतर्गत तरह-तरह की प्रतियोगिताएं 3 अप्रैल से ही आयोजित की जा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि ऑनलाइन इवेंट को करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं। कुछ ऑनलाइन प्रतियोगिताएं ग्लोबल लेवल पर हैं। जर्फ के अंतर्गत आयोजित इवेंट्स का छात्र-छात्रा जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार की रात्रि में कैनेडी हॉल में मुशायरा का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए। आडिटोरियम मुशायरा प्रेमी छात्रों ने भर गया। ‘बनाने को बना लेते हैं सब दीवार ओ दर लेकिन सुकून जिस घर में मिलता हो वो घर मुश्किल से मिलता है’ को छात्रों ने बेहद सराहा। फेहमी बदायूंनी, सलमान जफर, पोपुलर मेरठी, मंजर भोपाली आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। जाहिद सुभानी, अलताफ हुसैन, मो. शारिम आदि मौजूद थे।