फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी के ‘कोहिनूर’ पर पंजाब हुआ जिंदा

यूपी के ‘कोहिनूर’ पर पंजाब हुआ जिंदा

Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी के ‘कोहिनूर’ पर पंजाब हुआ जिंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में गायकों ने फिल्मों पर निर्भर न रहने की अलग राह चुनी है। इनका अपना अंदाज और गायकी होती है। गीत के लोकप्रिय होने पर फिल्म वाले खुद गायक के पास उस गीत को मांगने के लिए आते हैं। पंजाब के जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले हार्डी संधु ऐसे ही गायक हैं।
सोमवार की रात नुमाइश के कोहिनूर मंच पर ठीक 9.30 बजे जब हार्डी संधु ने मंच पर एंट्री ली तो पूरा पंडाल जोशीली आवाजों, सीटियों आदि से गूंज उठा। इससे पहले हार्डी संधु नाइट का विधिवत उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य ठा. जयवीर सिंह और युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि यह अलीगढ़ के लिए बेहद खुशी की बात है कि युवा दिलों की धड़कन कलाकार हार्डी संधु ऐतिहासिक नुमाइश में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके बाद तो पूरे पंडाल में हार्डी संधु का सम्मोहन छा गया।
विज्ञापन



हार्डी ने अपने ही अंदाज में जब तेरा नखरा प्रस्तुत किया तो पंडाल में लगा कि भीड़ बेकाबू हो जाएगी। इसके बाद दिल चोरी साडा हो गया, क्या बात है, तेरा यार हूं, गल्ला गोरिया टकीला शाट आदि एक के बाद एक पंजाबी गीत पेश किए तो सुनने वाले भी दीवाने हो गए। इस नाइट में पंजाबी गीत प्रस्तुत किए गए लेकिन हार्डी की प्रस्तुति से ऐसा समां बंधा कि ऐसा लगा कि कार्यक्रम पंजाब में हो रहा है। हालांकि पंडाल में अधिकांश लोग ऐसे थे जो पंजाबी नहीं जानते थे। लेकिन संगीत उनके दिलों में उतर रहा था। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन, सीओ संजीव दीक्षित, तहसीलदार गौतम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहिनूर में सुनने वालों की भीड़ और उससे मिले प्यार से अभिभूत हार्डी ने कहा कि वह क्रिकेटर रह चुके हैं और पंजाब को रिप्रिजेंट कर चुके हैं। इसी क्रम में वह अलीगढ़ में भी क्रिकेट खेलने आ चुके हैं। वह एएमयू में इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप खेलने आए थे।

हार्डी संधु को सुनने वालों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। कोहिनूर के एवन ब्लाक की ओर जाने वाले रास्ते पर पहले ही बैरियर लगा दिया था। यहां से केवल पास धारक जा सकते थे। लेकिन एक समय बाद यहां से पास धारकों को भी वापस कर दिया। हालांकि सत्ताधारी जल के नेताओं की गाड़ियों के लिए कोई रोकटोक नगर नहीं आई। प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की भी होती रही।


करीब 9.20 मिनट पर हार्डी संधु सफेद रंग की आडी कार से कोहिनूर मंच के पीछे वाले गेट पर आकर रुके। यहां पर पंडाल के अंदर प्रवेश करने के लिए बेरिकेडिंग पर जूझ रही भीड़ समझ ही नहीं सकी कि इसमें हार्डी संधु बैठे हैं। हार्डी ने गाड़ी में बैठकर पहले अपने सहायकों से अंदर पंडाल के माहौल की जानकारी ली। इसके बाद कुछ देर के लिए गाड़ी की लाइट जला कर अपने लिबास और सामान को चेक किया और फिर गाड़ी से उतर कर मंच पर पहुंचे। इतने पर भी लोग बेरीकेडिंग पर जूझते रहे। समझ ही नहीं सके कि हार्डी संधु अंदर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed