{"_id":"5c019ad5bdec2241cf75d81a","slug":"121543609045-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ का रविवार को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ का रविवार को होगा चुनाव
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का वार्षिक जिला निर्वाचन रविवार को महेश्वर इंटर कॉलेज में संपन्न होगा। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
प्रदेशीय मंत्री रजनीश चौहान को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला प्रतिनिधि सूची के जमा करने, आपत्ति आमंत्रण व जांच के बाद अंतिम प्रकाशन के लिए जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान व जिला मंत्री मुरारीलाल शर्मा को अधिकृत किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रम की सूचना सभी इकाइयों तक पहुंचाने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए। इस मौके पर बनवारी लाल शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र पचौरी, जेपी यादव, सत्यप्रकाश चौहान, लालता प्रसाद, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।